Hot News

Road Accident: बिहार में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत

Road Accident: कटिहार. बिहार के कटिहार जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के एस एच 77 सड़क पर चांदपुर हनुमान मंदिर के पास सोमवार की रात ट्रैक्टर और बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई. इसमें स्कॉर्पियो सवार आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां से दो घायलों को रेफर कर दिया गया. कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पोठिया थाना अंतर्गत समेली में आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं. हादसा स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर की वजह से हुआ.

तेज रफ्तार थी स्कॉर्पियो

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ढिबरा बाजार बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया से स्कॉर्पियो पर 10 व्यक्ति सवार होकर कुर्सेला के नजदीक कोशकीपुर बारात जा रहे थे. चांदपुर पश्चिमी पंचायत के चांदपुर चौक के पास मक्का का ढेर देखकर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो असंतुलित होकर आगे मक्के से लदे ट्रैक्टर से जा टकराया. इस हादसे में आठ लोगों की मौत घटनासथल पर हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को रेफर कर दिया गया है.

मृतकों की पहचान अब तक नहीं

स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों एवं मृतकों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंची. घटना को लेकर डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि विशेष विवरण जुटाया जा रहा है. वहीं समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ मुकेश ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोगों उदय कुमार (25 वर्ष) पिता रविन्द्र मंडल, तथा अभिषेक कुमार (26 वर्ष), पिता सिकलाल मंडल की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को रेफर कर दिया गया है.

Also Read: Road in Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की लागत से बनेगा नारायणी-गंगा कॉरिडोर

The post Road Accident: बिहार में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top