Hot News

Palamu: पलामू में 19 वर्षीय लड़की ने आग लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने जब्त किया फोन

पलामू, चंद्रशेखर: झारखंड के पलामू (Palamu) जिले में एक 19 वर्षीय लड़की ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना पलामू जिला मुख्यालय के दो नंबर टाउन स्थित टीवीएस शोरूम रोड की है. जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे स्वर्गीय रोशन कुमार शर्मा की 19 वर्षीय बेटी लक्ष्मी रानी ने घर के बाथरूम में जाकर अपने ऊपर किरोसीन तेल डाल लिया और आग लगा ली. इससे वह बुरी तरह झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पाया कि लड़की ने जिस बाथरूम में आग लगायी थी, वो अंदर से बंद था. इसके बाद पुलिस ने धक्का देकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा. फिर मामले की जांच में जुट गयी. बाथरूम से धुआं निकलता देखकर लोगों को मामले की जानकारी हुई. इसके बाद पड़ोसियों ने शोर मचाकर सभी को सूचित किया.

इसे भी पढ़ें साहिबगंज में नकाबपोश अपराधियों ने की दुकानदार की हत्या, दुकान में घुसकर मारी गोली

चाचा करते थे परिवार की देखभाल

मामले के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका के पिता नहीं है. इस कारण परिवार की देखभाल उसके चाचा वीरेंद्र कुमार शर्मा करते हैं. वीरेंद्र कुमार शर्मा से मामले को लेकर पूछने पर उन्होंने कहा की मृतका ने किस कारण आग लगायी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. वीरेंद्र ने बताया कि लक्ष्मी सुबह मंदिर पूजा करने भी गयी थी. साथ ही उसकी स्नातक की परीक्षा भी चल रही थी.

लड़की का फोन जब्त

फिलहाल, पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया की लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

 JMM केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, नलिन सोरेन समेत 8 उपाध्यक्ष, 63 को मिली जगह, कल्पना को मिली ये जिम्मेदारी

हिज्ब उत-तहरीर के संदिग्धों ने पूछताछ में दी कई अहम जानकारी, एटीएस कर रहा सत्यापन

खूबसूरत टेराकोटा मंदिरों से सजा है झारखंड के इस गांव का इतिहास

The post Palamu: पलामू में 19 वर्षीय लड़की ने आग लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने जब्त किया फोन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top