प्रतिनिधि, अमौर. अमौर प्रखंड में कई ग्रामीण सड़कें जर्जर हैं. इससे प्रखंड के 24 पंचायतों की लगभग तीन लाख की आबादी आवागमन की समस्याओं से जूझ रही है .जगह-जगह गड्ढे में तब्दील इन सड़कों पर आये दिन दुर्घटना भी होती रहती है. गेरूआ से रसेली मार्ग, खरहिया से शहनगांव मार्ग, बरबट्टा से सिहालो मार्ग, विष्णुपूर से बनगामा मार्ग, विष्णुपूर काशीबाड़ी से बरबट्टा मार्ग, हलालपूर से सिहालो मार्ग, हलालपूर से नंगड़ाटोला मार्ग, बीलूगंज से बलवाटोली मार्ग, बालूगंज से रैली मार्ग, अमौर से ज्ञानडोव मार्ग, एसएच 99 से रंगरैया लालटोली मार्ग आदि सड़के जर्जर हैं.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post गेरूआ-कसबा मार्ग समेत प्रखंड में कई सड़क जर्जर appeared first on Naya Vichar.

