Delhi Building Collapse: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह घटना स्थल का दौरा किया था. जिसके बाद उन्होंने बिल्डिंग मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने और घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिया था.
ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse : आसपास के हॉस्टल खाली, दीवारों में आईं दरारें; छात्रों ने दोस्तों के फ्लैट और कॉलेज में काटी रात
बिल्डिंग हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत
सत्य निकेतन में इमारत ढहनेकी घटना में जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 7 हो गई. जबकि मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है. इमारत रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई थी. जिसमें लड़कों का ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) आवास था.
इमारत के मालिक हरि राम के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरि राम के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है. पुलिस ने दक्षिण परिसर में हरि राम और अन्य पर गैर इरादतन हत्या, संरचना के रखरखाव में लापरवाही और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया था.
ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7, मलबे से अब तक निकाले गए 12 लोग
राहत और बचाव कार्य जारी, अब तक मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला गया
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने बताया, इमारत ढहने की घटना के बाद बचाव एजेंसियों ने अब तक मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला है, जबकि मलबे के नीचे फंसे लोगों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है. एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नरेंद्र बुंदेला के अनुसार, एनडीआरएफ और दिल्ली प्रशासन की सहयोगी एजेंसियों द्वारा चलाया जा रहा बचाव अभियान सोमवार देर रात तक जारी रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: मौत से चंद मिनटों की दूरी ! जानिए कैसे दिल्ली इमारत हादसे में सुरक्षित बचा बंगाल का युवक
The post दिल्ली बिल्डिंग हादसा: रेखा गुप्ता प्रशासन ने MCD के डिप्टी कमिश्नर और 4 इंजीनियर को किया सस्पेंड appeared first on Naya Vichar.

