Hot News

Shani Effect: शनि की दृष्टि से बदलेगा इन 3 राशियों का समय, जानें किसे रहना होगा सावधान

Shani Effect: ज्योतिष में शनि देव को कर्मफलदाता कहा जाता है. मान्यता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. सितंबर में शनि की दृष्टि सूर्य और बुध पर पड़ने से कुछ राशियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. ऐसे में इन जातकों को मेहनत, धैर्य और सही फैसलों पर ज्यादा ध्यान देना होगा.

मिथुन राशि: मेहनत का मिलेगा फल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन बताते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए 17 सितंबर के बाद परिस्थितियां कुछ बदल सकती हैं. इस दिन बुध के कन्या राशि में प्रवेश करने के बाद उस पर शनि की दृष्टि रहेगी. ऐसे में आपको अपने काम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

आप जितनी ईमानदारी और लगन से मेहनत करेंगे, उतने ही अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है. काम को जल्दी पूरा करने के चक्कर में शॉर्टकट लेने से बचें. किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने के बजाय अच्छी तरह सोच-विचार करें.

सिंह राशि: धैर्य की होगी परीक्षा

सिंह राशि के जातकों के लिए 17 सितंबर के बाद समय थोड़ा संभलकर चलने वाला हो सकता है. सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने के बाद वह शनि की दृष्टि के प्रभाव में आएंगे. इस दौरान आपको अपने काम और व्यवहार दोनों में संयम रखना होगा. सिर्फ भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय मेहनत पर विश्वास करें. अहंकार को खुद पर हावी न होने दें और बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखें. घर-परिवार के मामलों में भी धैर्य से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: 7 सितंबर को कन्या राशि में बुध का गोचर, बदलेंगे इन 4 राशियों के दिन, नौकरी-कारोबार में लाभ के योग

कन्या राशि: योग्यता साबित करने का समय

कन्या राशि में सूर्य और बुध का गोचर होगा और इन दोनों ग्रहों पर शनि की सीधी दृष्टि रहेगी. ऐसे में आपकी क्षमता और काम करने के तरीके की परीक्षा हो सकती है.

इस दौरान किसी भी काम को हल्के में न लें. अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें. ज्यादा तनाव महसूस हो तो योग और ध्यान जैसी गतिविधियों से मानसिक शांति पाने की कोशिश कर सकते हैं.

नोट: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है और नया विचार इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है.

The post Shani Effect: शनि की दृष्टि से बदलेगा इन 3 राशियों का समय, जानें किसे रहना होगा सावधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top