Hot News

लिस्टिंग के दिन 6% गिरा एथर एनर्जी का शेयर, IPO को मिला था 1.43 गुना अभिदान

IPO Listing: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी (Ather Energy) का शेयर मंगलवार को अपनी शेयर बाजार में लिस्टिंग के दिन कमजोर प्रदर्शन करता दिखा. कंपनी के शेयर की शुरुआत भले ही बीएसई पर 1.57% की बढ़त के साथ 326.05 रुपये पर हुई, लेकिन दिन भर की ट्रेडिंग के दौरान यह मुनाफावसूली के चलते लगातार गिरता गया और अंत में 302.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ. यह इश्यू प्राइस 321 रुपये के मुकाबले 5.76% की गिरावट दर्शाता है.

एनएसई पर भी छायी रही कमजोरी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एथर एनर्जी के शेयर की शुरुआत 328 रुपये के भाव पर हुई, जो 2.18% की बढ़त को दर्शाता है. लेकिन, बाजार के बंद होते-होते यह गिरकर 302.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ, जिससे यहां 5.82% की गिरावट देखने को मिली.

बाजार पूंजीकरण 11,266 करोड़ रुपये के करीब

लिस्टिंग के बाद एथर एनर्जी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 11,266.90 करोड़ रुपये रहा. गिरावट के बावजूद कंपनी ने लिस्टिंग के दिन निवेशकों और बाजार की बड़ी नजरों को अपनी ओर खींचा.

1.43 गुना अभिदान मिला था एथर एनर्जी के IPO को

एथर एनर्जी का IPO 2,981 करोड़ रुपये का था, जिसमें शेयर का प्राइस बैंड 304 रुपये से 321 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था. बोली के अंतिम दिन इस IPO को 1.43 गुना अभिदान मिला था, जिससे निवेशकों की रुचि तो नजर आई, लेकिन लिस्टिंग के बाद शेयर प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका.

एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए थे 1,340 करोड़

IPO खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1,340 करोड़ रुपये की राशि जुटा ली थी, जो एक मजबूत शुरुआत का संकेत था. बावजूद इसके, कमजोर लिस्टिंग ने बाजार में कंपनी के भविष्य को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

इसे भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड निवेशकों को अपना पोर्टफोलियो कब करना चाहिए रिबैलेंस? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

ओला इलेक्ट्रिक के बाद दूसरी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी

एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक के बाद हिंदुस्तान की दूसरी इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी है, जिसने IPO लाकर बाजार में कदम रखा है. EV सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनी के प्रदर्शन पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: ड्रीम11 से 4 करोड़ जीतने वाले मंगल सरोज को देना होगा Tax, वरना घर पहुंचेगा आयकर विभाग

The post लिस्टिंग के दिन 6% गिरा एथर एनर्जी का शेयर, IPO को मिला था 1.43 गुना अभिदान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top