Bihar Bank Loot: बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार सुबह अपराधियों ने बैंक लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और 15 लाख रुपये नगद की लूट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात सुबह बैंक खुलने के कुछ देर बाद हुई. नौ की संख्या में आए अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में दाखिल हुए. कुछ ही देर में उन्होंने हथियार निकालकर बैंककर्मियों और मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया. इसके बाद करीब 45 मिनट तक बेखौफ लूटपाट करते रहे और भारी मात्रा में कैश और गोल्ड लूटकर फरार हो गए.
बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ बदमाश बैंक के बाहर निगरानी में खड़े थे, जबकि अंदर आठ से नौ बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया. हम लोग नियमित कार्य में लगे थे, तभी अचानक बदमाशों ने बंदूक तान दी और सबको धमका कर काउंटर से कैश और लॉकर से सोना निकाल लिया.
घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर सदर DSP संजय पांडे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और बैंक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके.
समाचार अपडेट की जा रही है
Also Read: आज सब आए हैं, कल कितने लोग याद रखेंगे?… जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए JCO सुजीत की पत्नी ने क्या कहा…
The post बिहार के समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट, 5 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश appeared first on Naya Vichar.