Hot News

Career Guidance : टाइम मैनेजमेंट को बनाएं एग्जाम में सफलता की चाबी

Career Guidance : क्या आप जानते हैं कि बहुत से छात्र अक्सर समय पर पेपर पूरा नहीं कर पाने की शिकायत क्यों करते है? ऐसा इसलिए क्योंकि परीक्षा की तैयारी के दौरान वह तय समय पर प्रश्न पत्र हल करने का एक जरूरी सबक, जोकि टाइम मैनेजमेंट से जुड़ा है, नहीं सीखते. वे प्रत्येक प्रश्न के लिए लगने वाले समय का विश्लेषण करने में सक्षम नहीं होते हैं. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए समय प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण कारक होता है. परीक्षा की तैयारी से पहले ही समय प्रबंधन के स्किल को समझना और उस पर काम करना शुरू कर देना जरूरी है.

क्यों जरूरी है समय प्रबंधन !

तैयारी के दौरान टाइम मैनेजमेंट की रणनीति बनाने से परीक्षा को क्रैक करने में मदद मिलती है. इसके साथ ही आप यह पता लगाने में सक्षम होंगे कि प्रत्येक प्रश्न को हल करने में कितना समय लगता है. इस तरह आपको पूरे प्रश्न पत्र को तय समय पर हल करने का अभ्यास होगा. इस तरह टाइम मैनेजमेंट आपको कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देता है.

मुकममल टाइम टेबल बनाएं

आप जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उसके पाठ्यक्रम को कवर करने वाला एक मुकम्मल टाइम टेबल बनाएं और उसका नियमित तौर पर पर गंभीरता से पालन करें. आपका स्टडी प्लान सरल एवं पालन करने में आसान होना चाहिए. अवांछित कार्यों के साथ शेड्यूल को जटिल न बनाएं. निर्धारित समय के अभ्यस्त होने के लिए दैनिक आधार पर एक दिनचर्या विकसित करें. साथ ही टाइम टेबल में भोजन, विश्राम और अल्पाहार के लिए छोटे-छोटे ब्रेक शामिल करें.

स्वयं का मूल्यांकन है आवश्यक

तय समय पर किसी भी चैप्टर को समाप्त करने की समय सीमा के साथ प्रत्येक विषय के लिए एक समय स्लॉट शामिल करें और शेड्यूल के अनुसार अगले विषय पर जायें. अपने टाइम टेबल में नियमित अंतराल पर स्व मूल्यांकन का समय भी शामिल करें और उसे प्राथमिकता दें. परीक्षा के लिए आपकी घबराहट को कम करने के लिए समय सारणी पर्याप्त लचीली होनी चाहिए.

विषयों को दें प्राथमिकता

किसी भी परीक्षा की तैयारी के दौरान आपको पूरे पाठ्यक्रम को कवर करना है, फिर चाहे उसमें शामिल जनरल नॉलेज का सेक्शन हो या रीजनिंग. कहने का मतलब सभी विषयों का बराबर तरजीह दें और कुछ समय बाद इस बात का आकलन करें कि किस विषय में आपकी तैयारी कम है, उसे अधिक समय दें. इसके साथ ही समय-समय पर पुराने प्रश्न-पत्रों को हल कर अपनी तैयारी का आंकलन भी करें.

प्रैक्टिस टेस्ट है अहम

अधिकांश छात्रों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न आ सकते हैं. इसलिए वास्तविक परीक्षा से पहले प्रैक्टिस टेस्ट या मॉक टेस्ट देना महत्वपूर्ण है. इससे प्रत्येक प्रश्न पर लगने वाले समय के बारे में भी आपकी स्थिति पता चलेगी. प्रैक्टिस टेस्ट से विश्लेषणात्मक प्रश्नों को समझने की क्षमता भी बढ़ेगी. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करके भी आप इसका अभ्यास कर सकते हैं और देख सकते हैं कि आपको पेपर हल करने में कितना समय लगा. इस तरह आप प्रश्नों को हल करने की अपनी गति भी बढ़ा सकते हैं.

समय के महत्व को समझें

समय की अहमियत को पहचानें. यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा की तैयारी में समय कैसे बुद्धिमानी से उपयोग किया जाये. बहुत से छात्र यह सोच कर कि अभी तो परीक्षा में बहुत दिन बाकी हैं, समय का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाते. लेकिन अंतिम समय में या बाद में कर लेने की सोच आपको अधिक विषयों के बोझ के सिवा कुछ नहीं देगी. इसलिए समय बर्बाद न करें और बेहतर परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करें.

इसे भी पढ़ें : Caste Census : जनगणना में क्यों जुड़ा जाति का सवाल और क्या हैं चुनौतियां

The post Career Guidance : टाइम मैनेजमेंट को बनाएं एग्जाम में सफलता की चाबी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top