Hot News

हजारीबाग में 22 लिपिक को नहीं मिला रहा प्रोन्नति का लाभ, छह माह से नहीं बढ़ा है वेतन

हजारीबाग, आरिफ: हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के प्रशासनी माध्यमिक और प्लस टू स्कूलों में कार्यरत 22 लिपिक छह महीने बाद भी प्रोन्नति के लाभ से वंचित हैं. लाभ लेने से संबंधित संचिका दिसंबर 2024 से जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में पड़ी हुई है. बता दें कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शिक्षा अधिकारियों ने दिसंबर 2024 में 22 लिपिक को उच्च वर्गीय लिपिक में प्रोन्नति दी है. प्रोन्नति देने के बाद सभी को जिले भर के एक-दूसरे स्कूलों में स्थानांतरण किया गया. लेकिन ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 लागू करने से संबंधित संचिका पर छह महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से लिपिक संवर्ग आंदोलन कर रहे हैं. झारखंड राज्य लिपिक मोर्चा के कुछ नेता शिक्षा अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे है.

इसे भी पढ़ें पीएसयू अधिकारियों संग बैठक में बोले डीजीपी- ऑपरेशन एरिया की समस्याओं को तालमेल से हल करें

इन्हें मिली है प्रोन्नति

प्रोन्नति पाने वाले लिपिकों में मयंक कुमार,पृथ्यु कुमार, शांति कुमारी, रेनू दवी, मो.जमाल हुसैन, मो. जिया अली खान, नीरज कुमार, आशा कुमारी, बलराम मिश्रा, दीपक कुमार, अमित कुमार सिन्हा, दीपक कुमार गुप्ता, दुरीता पांडेय, संजय कुमार, निधीश कुमार, चेतन कुमार रवि, विकास कुमार यादव, जयदेव राज, नरेंद्र प्रसाद, दिवाकर कुमार दास, प्रभात कुमार गुप्ता और पूनम कुमारी शामिल हैं.

डीईओ ने क्या कहा

हजारीबाग के डीईओ प्रवीण रंजन ने मामले को लेकर कहा कि विभागीय निर्देश, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा की अधिसूचना के बाद जिला स्थापना समिति की बैठक में आठ वर्ष के कार्यकाल पू करने वाले 22 लिपिक को दिसंबर 2024 में प्रोन्नति मिली है. उपायुक्त की स्वीकृति के बाद नियम संगत सभी लिपिकों का स्थानांतरण जिले भर के एक-दूसरे स्कूल में किया गया है. प्रोन्नति के पश्चात 1900 से बढ़ाकर 2400 ग्रेड पे लागू करने से संबंधित संचिका कार्यालय में विचाराधीन है. इस पर कार्रवाई की जा रही है. शीघ्र हीं लिपिकों को इसका लाभ मिलेगा.

41 लिपिक का कार्यकाल आठ वर्ष से कम

जिले में लिपिक की संख्या 63 है. सभी की नियुक्ति अनुकंपा पर हुई है. 63 में 22 लिपिकों ने आठ वर्ष की सेवा पूरी की है. वहीं, 41 लिपिकों का सेवा कार्यकाल आठ वर्ष से कम है. नियुक्ति के पश्चात इन्हें निम्न वर्गीय लिपिक की श्रेणी में रखा गया है. वहीं, लंबे समय और उच्च न्यायालय के फैसले के बाद 22 लिपिकों को उच्च वर्गीय लिपिक में प्रोन्नति मिली है. वहीं, जिले के शहरी क्षेत्र में सात प्लस टू स्कूल में प्रधान लिपिक नहीं हैं. इन स्कूलों में हिंदू प्लस टू उवि, बिहारी बालिका उवि, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल एवं इचाक में केन प्लस टू उवि, प्लस टू स्कूल विष्णुगढ़, परियोजना उवि बनासो एवं परियोजना उवि बरकट्ठा में शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

Ranchi: मेन रोड में घंटों लगा जाम, सड़क पर खिसकते दिखे वाहन

रांची में 10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल

9 मई से दक्षिण कोरिया और जापान के दौरे पर रहेंगे सीयूजे के कुलपति, करेंगे एमओय

बिरसा मुंडा पार्क में दिखेगी बंगाल की झलक, 9 मई से लगेगा बांग्ला सांस्कृतिक मेला

The post हजारीबाग में 22 लिपिक को नहीं मिला रहा प्रोन्नति का लाभ, छह माह से नहीं बढ़ा है वेतन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top