Hot News

Good News: अब एआई से पता चलेगा मौसम का हाल, 10 दिन पहले ही पूर्वानुमान मिलना होगा संभव

Good News: एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इन दिनों लोगों का काम आसान करने में अहम भूमिका है. ऐसे में बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशसमाचारी आ गई है. बिहार में अब एआई मौसम का हाल बताएगा. अब से करीब 10 दिन पहले ही मौसम का पूर्वानुमान मिलना संभव हो जाएगा. इतना ही नहीं, इसे लेकर योजना एवं विकास विभाग की ओर से तैयारियां शुरू भी कर दी गई है. बिहार मौसम सेवा केंद्र में मौसम पूर्वानुमान का नया मॉडल विकसित किया जा रहा है. 

जल्द ही धरातल पर लागू होगी योजना

समाचार की माने तो, जल्द ही यह योजना जमीन पर दिखने लगेगी. साथ ही इस योजना में इसरो की भी मदद ली जाएगी. वहीं, एक अधिकारी की माने तो, यह मौसम पूर्वानुमान एआई-एमएल आधारित होगा. इसके लिए उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी सहित हाई परफॉर्मेंस कम्प्यूटेशन फैसिलिटी का निर्माण किया जाएगा. यह भी बताया गया कि, इसके बाद बिहार मौसम सेवा केंद्र तकनीकी रूप से काफी सक्षम हो जाएगा. एक और खास बात यह भी होगी कि, इस नए मॉडल से विपरीत परिस्थितियों की क्षेत्रवार पूर्व चेतावनी और पंचायत स्तर तक का पूर्वानुमान संभव हो सकेगा.

योजना एवं विकास विभाग बड़ी तैयारी

बता दें कि, योजना एवं विकास विभाग बड़ी तैयारी में है. इस विभाग में बिहार में संभावित आपदाओं के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने या फिर इससे बचने के लिए पूर्व चेतावनी और पूर्वानुमान लोगों तक पहुंचाने के लिए बिहार मौसम विभाग केंद्र का निर्माण किया गया है. फिलहाल तो यहां 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान की जानकारी दी जाती है. लेकिन, विभाग इसकी क्षमता को बढ़ाने पर फोकस कर रही है. इसके लिए एक दमदार और मजबूत सिस्टम बनाया जा रहा है. जिससे 10 दिन पहले पूर्वानुमान मिल सकेगा. इसके लिए एआई की मदद ली जाएगी.   

Also Read: Operation Sindoor: ‘हमारी पार्टियां अलग हैं, लेकिन हिंदुस्तान के लिए…’, मोदी प्रशासन को  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मिला RJD का साथ

The post Good News: अब एआई से पता चलेगा मौसम का हाल, 10 दिन पहले ही पूर्वानुमान मिलना होगा संभव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top