तरारी.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकरहटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया. सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि कुरमुरी गांव के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमी गांव निवासी रामजी सिंह और चंदेश्वर सिंह को 20 लीटर शराब के साथ बाइक समेत पकड़ा गया. सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post शराब के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

