Hot News

Swiggy: इंस्टामार्ट लॉन्च करने के बाद स्विगी को नुकसान, मगर रेवेन्यू में आयी तेजी

Swiggy: ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाला प्लेटफार्म स्विगी ने अभी हाल ही में अपना नया एप्लीकेशन इन्स्टामार्ट लांच किया है. इन्स्टामार्ट करने के बाद डिलीवरी में बढ़ोतरी होने की वजह से कंपनी के सालाना रेवेन्यू में 35 % तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन कंपनी को साल 2025 में करीब 3,117 करोड़ रुपये का नुकसान भी हो गया.

इंस्टामार्ट से स्विगी को कैसे हुआ नुकसान

स्विगी ने ग्रॉसरी के सामानों की डिलीवरी के लिए अपना नया मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टामार्ट को लॉन्च किया था. द टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एप्लीकेशन को लॉन्च करने के बाद कंपनी का डिलीवरी चार्ज, विज्ञापन और कर्मचारियों के वेतन पर होने वाला खर्च 13,947 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,725 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. साल 2024 में स्विगी को करीब 2,350 करोड़ घाटा हुआ था, लेकिन साल 2025 की पहली छमाही में 3,117 करोड़ रुपये तक का भारी नुकसान हो गया. स्विगी ने मुख्य रूप से इस नुकसान के लिए हालिया लॉन्च मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टामार्ट को जिम्मेदार ठहराया है, जिसने साल की पहली तिमाही में ही 840 करोड़ रुपये का अडजस्टेड EBITDA नुकसान कराया है.

इसे भी पढ़ें: ITR-3 फॉर्म किसके लिए जरूरी है? रिटर्न फाइल करने से पहले जानिए अहम बातें

रेवेन्यू में कैसे हुई बढ़ोतरी

इसके विपरीत, फूड डिलीवरी एप्लीकेशन में सुधार देखने को मिला है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रॉस आर्डर वैल्यू (GOV) के मुकाबले कंपनी का अडजस्टेड EBITDA मार्जिन 2.9% तक पहुंच गया है, जो पिछले साल 0.5% था. साल भर के प्रदर्शन की बात करें, तो स्विगी के फूड डिलीवरी एप्लीकेशन का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू 17.6% की बढ़ोतरी के साथ 7,347 करोड़ तक पहुंच गया. इसके पीछे कंपनी की ओर से की गई कई प्रोडक्ट इनोवेशन का योगदान रहा, जिनमें सबसे अहम तेज और टाइम बाउंड डिलीवरी सेवाएं थीं. इन इनोवेशन ने न केवल ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाया, बल्कि ऑर्डर की संख्या और ग्राहकों की संतुष्टि को भी बढ़ाया है.

इसे भी पढ़ें: हर महीने होगी 1 लाख रुपये की पक्की कमाई, अगर रिटायरमेंट से पहले कर दिया ये काम

The post Swiggy: इंस्टामार्ट लॉन्च करने के बाद स्विगी को नुकसान, मगर रेवेन्यू में आयी तेजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top