रांची-झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि मंत्री पद की शपथ लेते ही उन्होंने बड़ी घोषणा की थी कि किसी भी परिस्थिति में मृतक का शव प्राइवेट अस्पतालों में रोक कर नहीं रखा जाएगा. हर हाल में शव परिजनों को सौंपना अनिवार्य होगा इस फैसले ने झारखंड के हजारों परिवारों को राहत पहुंचाई है. असमय अपनों को खोनेवाले परिजनों के लिए यह निर्णय एक बड़ा संबल और सहारा बनकर सामने आया है. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. सोशल मीडिया एक्स पर विभागीय आदेश की प्रति के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी शेयर की है.

The post झारखंड के प्राइवेट हॉस्पिटल अब रोक कर नहीं रख पाएंगे शव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने निभाया वादा appeared first on Naya Vichar.