Hot News

चतरा से कोडरमा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन यात्री घायल

Road Accident in Chatra Jharkhand: चतरा से कोडरमा जा रही एक बस शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें 2 दर्जन यात्री घायल हो गये हैं. घायलों में कई शिशु शामिल हैं. दुर्घटना में घायल हुए लोगों का चतरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. कुछ लोगों की हालत गंभीर भी बतायी जा रही है. दरअसल, एक बस चतरा से झुमरीतिलैया जा रही थी. इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क के बायीं ओर एक पेड़ से बस जा टकरायी. बस का विंड ग्लास पूरी तरह से खुल गया. दुर्घटना चतरा-चौपारण मेन रोड के गंधरिया में हुई.

बस के पेड़ से टकराते ही मची चीख-पुकार

यात्रियों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी. पेड़ से बस के टकराने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों के पहुंचते ही डॉ मनीष लाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉक्टर बोले- घायलों की हालत स्थिर

डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर है. कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आयीं हैं. कुछ लोगों को गंभीर चोट लगी है. जिन लोगों को गंभीर चोट लगी है, उनको विशेष निगरानी में रखा गया है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 10 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देख लें कीमत

7 मई से लापता युवक की लाश सुवर्णरेखा से बरामद, पांव बंधे थे, गले में चोट के निशान

Tiranga Yatra in Ranchi: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में कांग्रेस ने रांची में निकाली तिरंगा यात्रा

झारखंड में बनेगा एक और एयरपोर्ट, विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 राज्यों को होगा फायदा

The post चतरा से कोडरमा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन यात्री घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top