Hot News

PM Modi ने रखी सिंदूर की लाज, 14 दिनों में आतंकिस्तान को किया खाक, केंद्रीय मंत्री ने सुनाई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी

PM Modi, मुंगेर: ‘आतंकियों ने जब 22 अप्रैल को पहलगाम में औरतों के सिंदूर को मिटाया उस वक्त उन्हें यह नहीं पता था कि दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री मोदी उनकी इस हरकत पर काल बनकर बरसेंगे और उनके साथ ही उनके पनाहगार आंतिकस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाएंगे’ यह बाते केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अपने मुंगेर दौरे के दौरानखरबा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहीं. 

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह

प्रधानमंत्री ने रखा सिंदूर का लाज: ललन सिंह  

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर के तेलियाडीह के खरबा में आयोजित एक सभा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिंदूर का लाज रखा है. आपकी मांग की सिंदूर ही उनकी ताकत है. उन्होंने कहा श्रीनगर के पहलगाम में जिस प्रकार पर्यटकों की हत्या कर कई स्त्रीओं के मांगों को सूना किया गया. उस पाक को ऑपरेशन सिंदूर से इसकी सजा मिलनी शुरू हो गई है. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

आंतकवाद के खिलाफ सब एक साथ: केंद्रीय मंत्री 

पाकिस्तान के खिलाफ हिंदुस्तान की ओर से चलाया जा रहे आपरेशन सिंदूर के खिलाफ केंद्र प्रशासन के के साथ पूरा देश खड़ा है. सभी विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर प्रशासन के कदम का समर्थन किया है और सेना के शौर्य को देश की जनता सलाम कर रही है. इस दौरान ललन सिंह ने ये भी कहा कि आप लोगों का सांसद होने के नाते मैं आपकी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा. ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने डीडीसी को निर्देश देते हुए कहा कि गांव का प्राथमिक विद्यालय को उत्क्रमित करने के लिए जिला पदाधिकारी से रिपोर्ट लें. जिससे गांव की बच्चों और बच्चियों को सुविधा मिल सके.

इसे भी पढ़ें: असुर के नाम पर बसा है बिहार का ये शहर, दो बड़े धर्मों के आस्था का है केंद्र

The post PM Modi ने रखी सिंदूर की लाज, 14 दिनों में आतंकिस्तान को किया खाक, केंद्रीय मंत्री ने सुनाई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top