Hot News

विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

भभुआ नगर. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीएलओ का क्या योगदान है, इसके लिए शनिवार को समाहरणालय के समीप स्थित लिच्छवी भवन में भभुआ व चैनपुर विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत बीएलओ को उनके कर्तव्यों व जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया. इस दौरान प्रशिक्षण सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची का शुद्धिकरण, नये मतदाताओं का नामांकन, वोटर हेल्पलाइन एप का उपयोग व इआरओ नेट प्रणाली की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही सभी बीएलओ को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गयी. इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित निर्वाची पदाधिकारीगण व अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top