Hot News

Jharkhand JDU: जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 मई को, रांची के नए ऑफिस का भी होगा उद्घाटन

JDU State Working Committee Meeting: रांची-झारखंड प्रदेश जदयू कार्यसमिति की बैठक 12 मई को बुलायी गयी है. जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. इस मौके पर रांची के बीआईटी मोड़ के समीप स्थित नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा. जदयू के नवनिर्मित कार्यालय में ही बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें पूरे प्रदेश से नेता-कार्यकर्ता उपस्थित होंगे.

कहां होगी जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक?

जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रांची-पटना रोड में बीआईटी मोड़ के ऑपोजिट मॉडर्न स्कूल के समीप नवनिर्मित पार्टी कार्यालय में होगी. इसमें संगठन, सदस्यता अभियान एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट में समर वैकेशन 12 मई से, कितने दिन बैठेगी वैकेशन बेंच?

कौन-कौन शामिल होंगे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में?

जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूर्व विधायक, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्यों, जिला अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष समेत आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहेंगे.

खीरू महतो की अध्यक्षता में होगी बैठक

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि 12 मई को जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की जाएगी. प्रदेश जदयू के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा. जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में 11.30 बजे से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. बैठक में विधायक सरयू राय भी उपस्थित होंगे.

ये भी पढ़ें: National Lok Adalat 2025: रांची में 3.28 लाख से अधिक मामलों का निबटारा, 1 अरब से अधिक का सेटलमेंट

ये भी पढ़ें: Hand Pump Repair: झारखंड में 74,500 चापाकल खराब, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मरम्मत के लिए स्वीकृत किए 259 करोड़

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में हीट वेव की चेतावनी के बीच बरसेंगी राहत की बूंदें, मौसम रहेगा कूल-कूल

ये भी पढ़ें: झारखंड के प्राइवेट हॉस्पिटल अब रोक कर नहीं रख पाएंगे शव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने निभाया वादा

The post Jharkhand JDU: जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 मई को, रांची के नए ऑफिस का भी होगा उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top