अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इस मारपीट की घटना में एक पक्ष के एक स्त्री एवं दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये. मारपीट में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया गया है. जहां प्राथमिक उपचार किया गया. मारपीट में तंजेरा खातून को सर में गंभीर चोट लगी है. दुलाल एवं मेराज को गंभीर चोट लगी है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में कार्यरत डॉ शिव कुमार सिंह ने बताया कि मेराज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. मारपीट को लेकर दोनों पक्षों से अमदाबाद थाना में आवेदन देने की तैयारी चल रही थी. बताया गया कि दूसरे पक्ष से भी एक लोग घायल है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई हुए घायल appeared first on Naya Vichar.

