Hot News

Aurangabad News : 22 साल पुराने मामलों का हुआ निबटारा

औरंगाबाद शहर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय व दाउदनगर अनुमंडलीय न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस लोक अदालत में नौ माह के नये वाद से लेकर 22 साल पुराने मामले का निबटारा सुलह के आधार पर कराया गया. इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्राधिकार के अध्यक्ष राज कुमार, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल, प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल, जिला विधि संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन समारोह में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, बैंक, बीमा के पदाधिकारी, अन्य विभागों के पदाधिकारी तथा वादकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन विधिक सेवा प्रतिरक्षा प्रणाली के उपमुख्य अभिनंदन कुमार ने किया. अतिथियों का स्वागत प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि अगर किसी का वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित होता है, तो इसका लाभ सिर्फ वादकारी को ही नहीं होता है. बल्कि, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित न्यायालय पर भी मुकादमों का बोझ कम होता है और यह कई तरह की विधि व्यवस्था को कायम रखने में सहायक होता है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष ने कहा कि वर्षों पुराने विवाद को दरकिनार करते हुए निस्तारण करने की जरूरत है. कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जन-जन तक लाभ पहुंचाकर अपने उद्देश्यों को सार्थक बना रहा है. जिला जज द्वारा वादों के निस्तारण के लिए गठित सभी बेंचों का भ्रमण करते हुए अद्यतन जानकारी प्राप्त की गयी, जिसके कारण वादकारियों के बीच उत्साह का माहौल रहा. जिला जज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश में जो गतिविधियां दो-तीन दिनों से चल रही है उसमें लोग प्रशासन एवं प्रशासन के निर्देशों का अक्षरश: और पूरा-पूरा पालन करें. क्योंकि जो भी निर्देश दिये जा रहे हैं वह देशहित और सुरक्षाहित दोनों के लिए है. हम सभी का परम कर्तव्य हो जाता है कि हमसभी देश के सेनाओं के साथ खड़ा रहें. लोक अदालत में स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसका लाभ लोगों ने उठाया.

947 वादों का निबटारा, 2.94 करोड़ का समझौता

राष्ट्रीय लोक अदालत में 947 वादों के निबटारा के साथ कुल दो करोड़ 94 लाख तीन हजार 800 रुपये का समझौता कराया गया. सात पारिवारिक मामले, आपराधिक सुलहनीय मामलें से संबंधित 102 वाद, एनआइ एक्ट के दो मामले में आठ लाख 60 हजार का समझौता किया गया. इसके साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से संबंधित 213 वाद, टेलीफोन के पांच तथा बैंक ऋण से संबंधित 618 मामले का निस्तारण करते हुए कुल दो करोड़ 85 लाख 25 हजार 800 रुपये का समझौता कराया गया. इस तरह कुल 947 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल लगभग दो करोड़ 94 लाख तीन हजार 800 रुपये का समझौता कराया गया.

सालों पुराने वाद के निबटारे से मिला लाभ

पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बेंच नंबर सात पर शुभांकर शुक्ला के कोर्ट का नया वाद मुफस्सिल थाना कांड संख्या -347/24, जीआर -291/24 का वाद जो बीएनएस की धारा -126(2), 115(2), 352, 351(2), 3(5) में 12 सितंबर 24 को दर्ज करायी गयी थी. इसमें बेला निवासी सूचक शिवपूजन मेहता ने प्रशासनी जमीन पर प्रशासनी विद्यालय बनने से रोकने का केस देवेंद्र मेहता और अजीत कुमार पर किया था, जिसे सुलह के आधार पर निष्पादन किया गया. इसी तरह बेंच नंबर दोपर एसीजेएम तीन कोर्ट के वाद बारुण थाना कांड संख्या-128/03, जो सूचक रिसियप विशुनपुर निवासी अनिल कुमार सिंह ने अजय सिंह, विनय सिंह,रतन सिंह, रंजय सिंह पर 16 अगस्त 2003 को दर्ज करायी थी. इसमें सूचक ने कहा था कि अभियुक्त को पैसा कर्ज में दिया था. वापस मांगने पर मारपीट की गयी थी, जो भादंवि की धारा 341, 447, 323, 379, 504 (34) में 10 फरवरी 2004 को संज्ञान लिया गया था. इस 22 साल पुराने वाद का निबटारा भी लोक अदालत में दोनों पक्षकारों ने सुलह के आधार पर किया.

अधिक से अधिक उठायें लाभ

राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, एसपी अंबरीश राहुल, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला विधि के संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय सहित अन्य ने संबोधित किया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाल बिहारी पासवान ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में सभी की भूमिका एवं सहयोग की सराहना की. राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने में प्राधिकार के उप प्रमुख विधिक रक्षा परामर्श प्रणाली अभिनंदन कुमार, कर्मी सुनील कुमार सिंह, परशुराम कुमार सिंह, संजय कुमार, टेक्निकल, अर्पणा सहाय, सुनील कुमार सिन्हा, और सहयोगी नवरतन कुमार, गीता कुमारी, कुंदन कुमार सहित सभी अर्धविधिक स्वयं सेवकों की भूमिका भी सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Aurangabad News : 22 साल पुराने मामलों का हुआ निबटारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top