Hot News

Bokaro News : शिकायतों का अब ससमय होगा समाधान, कर्मियों को मिलेगी राहत

बोकारो, बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार को शिकायत प्रबंधन नामक एक वेब आधारित एप्लिकेशन लॉन्च किया. ऐप का उद्देश्य टाउनशिप में सिविल अनुरक्षण से संबंधित शिकायतों का ससमय समाधान करना है. इससे कर्मियों को राहत मिलेगी. यह सुविधा उपयोगकर्ता को अधिक दक्षता के साथ अनुकूल डिजिटल प्लेटफॉर्म, पारदर्शिता व समय पर निवारण सुनिश्चित करते हुए रख-रखाव से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने, ट्रैक करने और हल करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिये बनाया गया है. यह पहल स्मार्ट प्रौद्योगिकी के माध्यम से कार्यस्थल के बुनियादी ढांचे और कर्मचारी सुविधा को बढ़ाने के लिए बीएसएल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

एंड्रॉइड व आइओएस के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है ऐप

ऐप एंड्रॉइड व आइओएस के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. बीएसएल, बीपीएससीएल, एसआरयू, जेजीओएम, कोलियरीज आदि जैसी सहयोगी इकाइयों के बीएसएल टाउनशिप में रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी अपने स्टाफ नंबर, कर्मचारी आइडी के माध्यम से पंजीकरण कर सिविल अनुरक्षण से संबंधित दैनिक शिकायतों को हल करने के लिये ऐप का प्रयोग कर सकते हैं. कर्मियों का इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा.

ये थे मौजूद

मौके पर अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा) कुंदन कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवा-सिविल) राज कुमार पात्रो के साथ वरीय अधिशासी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : शिकायतों का अब ससमय होगा समाधान, कर्मियों को मिलेगी राहत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top