Hot News

Bokaro News : विस्थापितों की समस्याओं का अविलंब समाधान करे बीएसएल प्रबंधन : डॉ लंबोदर

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी से गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने शनिवार को मुलाकात की. विस्थापितों की ज्वलंत समस्याओं से लेकर अतिक्रमण सहित अन्य पर विस्तृत चर्चा की. डॉ लंबोदर ने विस्थापन, रोजगार, प्रदूषण, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

डॉ महतो ने बताया कि बीएसएल में अप्रेंटिस का प्रशिक्षण लेने वाले विस्थापित युवाओं के आंदोलन में जान गंवाने वाले प्रेम महतो (32) के आश्रित को अस्थायी नियोजन पर पर वार्ता हुई थी. लेकिन, दुर्भाग्य है अब तक नियोजन पर योगदान नहीं हो पाया है. इसपर डीआइ ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है.

गरगा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर हुई चर्चा

डॉ महतो ने बताया कि मृतक की प्रतिमा स्थल चिन्हित करके अविलंब प्रतिमा स्थापित करने, गरगा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जैसे मुद्दों पर बात हुई. इस संदर्भ में भी सेल प्रबंधन ने सकारात्मक पहल पर भरोसा दिया है. मृतक प्रेम महतो के हत्या के आरोपियों को चिह्नित कर करवाई पर बात हुई.

हैसाबातु जलापूर्ति योजना में सेल द्वारा बिजली आपूर्ति की जाये

डॉ महतो ने मांग की कि झारखंड प्रशासन की जलापूर्ति योजना हैसाबातु जलापूर्ति योजना में सेल द्वारा बिजली आपूर्ति की जाये. साथ हीं, गरगा डैम में श्मशान घाट पर शेड का निर्माण कराया जाय. मुख्य रूप से मृतक प्रेम कुमार महतो के आश्रित भाई प्रशांत कुमार, भीम महतो, अमित कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : विस्थापितों की समस्याओं का अविलंब समाधान करे बीएसएल प्रबंधन : डॉ लंबोदर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top