ललपनिया, तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन में काम करने वाले मजदूरों ने शुक्रवार को चार घंटा और शनिवार को आठ घंटा टूल डाउन आंदोलन किया. वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति का मनमाना निर्णय थोपने के खिलाफ आंदोलन का आह्वान ठेकेदार मजदूर यूनियन (एटक) द्वारा किया गया. यूनियन कार्यालय ललपनिया में शनिवार को यूनियन के महासचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि मजदूरों को पहले से मिल रही सुविधाएं समाप्त की जा रही है. श्रमायुक्त झारखंड के निर्देशों का पालन भी नहीं किया जा रहा है. मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष गेंद केवट, उप महासचिव समीर कुमार हलदार, जागेश्वर शर्मा, देवानंद प्रजापति, झल्लू हांसदा, मुकुंद साव, वाली वारसी, मनोज तुरी, मोईन अंसारी, फूलचंद मुर्मू, राममूर्ति मुंडा, इमाम गजल, तौहीद अंसारी, नारायण महतो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Bokaro News : मजदूरों ने दूसरे दिन भी किया टूल डाउन आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

