Hot News

Operation Sindoor : घुटनों पर आया पाकिस्तान, पढ़ें 6 मई की रात से 10 मई के बीच क्या–क्या हुआ

Operation Sindoor : तीन दिनों की सैन्य झड़पों के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान ने शनिवार शाम सीजफायर पर सहमति जताई. हिंदुस्तान ने यह समझौता अपनी शर्तों पर स्वीकार किया था. हालांकि, केवल तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने समझौते का उल्लंघन किया और हिंदुस्तानीय सीमा के कई हिस्सों में ड्रोन हमले किए, साथ ही एलओसी पर फायरिंग भी की. हिंदुस्तानीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. इसके बाद देर रात विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रिफिंग में बताया कि हालिया सैन्य तनाव को खत्म करने के लिए समझौता हुआ था, लेकिन पाकिस्तान लगातार इस समझौते का उल्लंघन कर रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है.

6-7 मई की मध्य रात्रि को क्या हुआ?

-ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ.
-हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी शिविरों पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया.

ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य के बारे में जानें

-सवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद (पीओके) – लश्कर प्रशिक्षण केंद्र.
-सैयदाना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद (पीओके) – जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा.
-गुलपुर कैंप, कोटली (पीओके) – लश्कर बेस.
-बरनाला कैंप, भीमबर (पीओके) – हथियार व आइइडी का प्रशिक्षण केंद्र.
-अब्बास कैंप, कोटली (पीओके) – लश्कर फिदायीन प्रशिक्षण केंद्र.

-सरजाल कैंप, सियालकोट (पाकिस्तान) – प्रशिक्षण केंद्र.
-महमूना जया कैंप, सियालकोट (पाकिस्तान) – हिजबुल मुजाहिदीन शिविर और नियंत्रण केंद्र.
-मरकज तैयबा, मुरीदके (पाकिस्तान) – लश्कर प्रशिक्षण केंद्र.
-मरकज सुभानल्लाह, बहावलपुर (पाकिस्तान) – जैश मुख्यालय, और प्रशिक्षण और भर्ती केंद्र
– हिंदुस्तानीय सशस्त्र बल ने एलओसी पर पाकिस्तान की अकारण मोर्टार और तोपखाने की गोलाबारी का जवाब दिया.
– पाकिस्तान ने पुंछ में गोलाबारी शुरू कर दी, 18 नागरिक मारे गये.

7 मई को क्या हुआ?

– पाकिस्तान ने हिंदुस्तान के जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और भारी कैलिबर की तोपों का इस्तेमाल करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी.
– पाकिस्तान ने हिंदुस्तानीय सैन्य ठिकानों – अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, नल, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, फलौदी, उत्तरलाई और भुज पर बिना उकसावे के ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की इन्हें हिंदुस्तान द्वारा निष्प्रभावी कर दिया गया.

8 मई  को क्या हुआ?

हिंदुस्तानीय सेना ने जवाबी कार्वाई में पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया व निष्प्रभावी कर दिया.

यह भी पढ़ें : Pakistan Drone Attack : श्रीनगर सहित कई इलाकों में ड्रोन दिखे, सहमे लोग, पाकिस्तान को फिर धोया हिंदुस्तान ने

8-9 मई की मध्य रात्रि को क्या हुआ

– पाकिस्तानी सेना ने पूरी पश्चिमी सीमा पर कई बार हिंदुस्तानीय वायुसीमा का उल्लंघन किया; नियंत्रण रेखा पर भारी-कैलिबर के हथियारों से गोलीबारी की.
– लगभग 300-400 पाकिस्तानी ड्रोन ने 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया.
– पाकिस्तानी सशस्त्र यूएवी ने बठिंडा सैन्य स्टेशन को निशाना बनाने का प्रयास किया, हिंदुस्तान ने निष्प्रभावी कर दिया.
– जम्मू-कश्मीर में तंगधार, उरी, पुंछ, मेंढर, राजौरी, अखनूर और उधमपुर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी तोपखाने की गोलाबारी और सशस्त्र ड्रोन के से हमले का प्रयास.
– हिंदुस्तान ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया.
– जवाबी कार्रवाई में हिंदुस्तान ने पाकिस्तान में चार वायु रक्षा स्थलों पर हमला किया, एयर डिफेंस रडार को नष्ट कर दिया.
– हिंदुस्तान के विरोध के बावजूद आइएमएफ ने पाकिस्तान को 8,500 करोड़ के लोन को दी मंजूरी.

9-10 मई की मध्य रात्रि में क्या हुआ

– पाकिस्तानी सेना ने हिंदुस्तानीय सैन्य ढांचे और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया.
– पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ का प्रयास किया.
– जवाब में हिंदुस्तानीय वायुसेना के उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर, भुज स्टेशनों पर उपकरणों को सीमित क्षति हुई.
– हिंदुस्तान ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी कमांड और नियंत्रण केंद्र, रडार साइट पर सटीक हमले किये.
– हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस को तबाह कर दिया.
– शाम 5-6 बजे हिंदुस्तान-पाकिस्तान ने आधिकारिक सूचना दी कि सीजाफायर पर सहमती बन गयी है.
– सीजफायर की घोषणा हुई.
–सीजफायर के बाद पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया.

22 अप्रैल को पहलगाम में हिंदुस्तानीय पर्यटकों पर हमला

लश्कर-ए-तैयबा की द रेजिस्टेंस फ्रंट या टीआरएफ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदुस्तानीय पर्यटकों पर हमला किया और 26 नागरिकों की हत्या कर दी.

The post Operation Sindoor : घुटनों पर आया पाकिस्तान, पढ़ें 6 मई की रात से 10 मई के बीच क्या–क्या हुआ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top