Hot News

किराए के मकान में एसी लगवाना मुश्किल? Portable AC है बेहतरीन विकल्प, जानिए फायदे

गर्मियों की तपिश बढ़ने लगी है और ऐसे में एसी लगवाना हर किसी की जरूरत बन चुका है. लेकिन अगर आप किराए के मकान में रहते हैं, तो विंडो या स्प्लिट एसी लगवाना अक्सर आसान नहीं होता. ऐसे में Portable AC आपके लिए एक बेहतर और सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकता है.

Portable AC: बिना इंस्टॉलेशन की झंझट के ठंडक

Portable ACs को लगाने के लिए न किसी दीवार में छेद करने की जरूरत होती है और न ही किसी भारी सेटअप की. इसे केवल पावर सॉकेट में प्लग करें और ठंडी हवा का आनंद लें. इसका डिजाइन ऐसा होता है कि आप इसे घर के किसी भी हिस्से में आसानी से ले जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

यह भी पढ़ें: Split AC vs Window AC: खरीदने से पहले जान लें यह जरूरी बातें वरना उठाना पड़ सकता है हजारों का नुकसान

किराए के घर वालों के लिए क्यों है बेहतर?

  • आसानी से शिफ्ट करने योग्य: Portable ACs में व्हील्स लगे होते हैं, जिससे इन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में या एक घर से दूसरे घर में ले जाना बेहद आसान हो जाता है.
  • बजट में किफायती: विंडो या स्प्लिट एसी की तुलना में Portable AC की कीमत कम होती है, साथ ही इंस्टॉलेशन में भी कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता.
  • कम मेंटेनेंस की जरूरत: इन एसी को साफ करना आसान होता है और बार-बार गैस भरवाने या सर्विस इंजीनियर को बुलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती.

Portable AC लेते समय क्या ध्यान रखें?

  • BTU यानी कूलिंग क्षमता: अपने कमरे के साइज के अनुसार सही BTU वाला AC चुनें.
  • शोर का स्तर: कुछ Portable ACs थोड़ा शोर कर सकते हैं, इसलिए खरीदने से पहले रिव्यू जरूर पढ़ें.
  • वेंट पाइप सेटअप: गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए वेंट पाइप की जरूरत होती है, जो खिड़की या वेंटिलेशन के जरिए बाहर निकाली जाती है.
  • ऊर्जा दक्षता: बिजली की बचत के लिए अच्छी स्टार रेटिंग वाला मॉडल चुनें.

टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

The post किराए के मकान में एसी लगवाना मुश्किल? Portable AC है बेहतरीन विकल्प, जानिए फायदे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top