Hot News

Bihar News: पटना के LIC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Bihar News: पटना. राजधानी पटना के एग्जिबिशन रोड स्थित LIC बिल्डिंग में भीषण अगलगी की घटना हुई है. अगलगी की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आनन फानन में घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मश्कत के बाद आग पर काबू पाया है. जानकारी अनुसार आग एलआईसी के सर्वर रूम में लगी है. इस अगलगी की घटना में भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है.

एलआईसी को 10 करोड़ का नुकसान

अधिकारियों ने बताया कि फ्रेजर रोड स्थित एलआईसी कार्यालय में आज सुबह लगभग 5:00 बजे शॉर्ट सर्किट से आईटी डिपार्टमेंट में आग लगी. आग लगने के कारण आईटी डिपार्टमेंट में रखें सभी दस्तावेज और सॉफ्टवेयर और उससे संबंधित तकनीकी सिस्टम जलकर राख हो गया है. इससे लगभग एलआईसी को 10 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. अधिकारियों के माने तो दो घंटे के मेहनत के बाद दमकल सेवा के कर्मचारियों ने आग पर को पाया.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

The post Bihar News: पटना के LIC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top