Hot News

Baby Names: प्यारे अनमोल बच्चे के लिए चुनें यादगार और प्रभावशाली नाम

Baby Names: शिशु के नाम का चुनाव करना किसी भी माता पिता के लिए जिम्मेदारी भरा काम होता है. शिशु के नाम के बारे में लोग शिशु के जन्म के पहले से ही सोचने लगते हैं. नाम का प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व पर भी पड़ता है. इसलिए नाम रखते समय अर्थ का भी ध्यान रखना उतना ही जरूरी हो जाता है. नाम को लेकर कई लोग अनेक तरह की सलाह भी देते नजर आते हैं. नाम को लेकर लोग ज्योतिष से भी सलाह लेते हैं और नाम का पहला अक्षर भी निकलवाते हैं. अगर आप भी अपने प्यारे से शिशु के लिए शुभ और सुंदर नाम को खोज रहे हैं तो आप इस आर्टिकल में ऐसे मीनिंगफुल नाम को देख सकते हैं. तो आइए देखते हैं अंग्रेजी के R लेटर से शुरू होने वाले नामों के बारे में. 

बेटी के लिए नाम की लिस्ट 

  • रिधिमा- इस नाम का अर्थ होता है सुख, समृद्धि, प्रेम से भरा हुआ व्यक्ति. 
  • रूपाली- इस नाम का अर्थ होता है सुंदर या आकर्षक. 
  • रंजना- इस नाम का अर्थ होता है हर्षित करने वाली, जो आनंद दे.
  • राजनंदिनी– इस नाम का अर्थ होता है राजकुमारी या राजा की बेटी. 
  • रिमझिम- इस नाम का अर्थ होता है बारिश की हल्की बूंदें. 

बेबी नेम्स से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Baby Names: शिशु को दें सुंदर और शुभ नाम, यहां से सेलेक्ट करें बेहतरीन बेबी नेम्स

बेटे के लिए नाम की लिस्ट 

  • रविकिरण- इस नाम का अर्थ होता है सूरज की पहली किरण  
  • रणविजय- इस नाम का अर्थ होता है युद्ध को जीतने वाला या विजयी
  • रमन- इस नाम का अर्थ होता है जो प्यार हो, आकर्षक, प्रिय. 
  • राजवीर- इस नाम का अर्थ है वीर राजा. ये नाम वीरता को दर्शाता है. 
  • रुचिर- इस नाम का अर्थ होता है जो सुंदर है, आकर्षक, सुखद .  

यह भी पढ़ें: Baby Names: बेबी के लिए ढूंढ रहे हैं हटकर नाम, देखें ‘ह’ अक्षर से नामों की लिस्ट

यह भी पढ़ेंBaby Names: प्यारे और नन्हे मेहमान के लिए रखें ‘I’ लेटर से शुरू होने वाला एक सुंदर और परफेक्ट नाम

The post Baby Names: प्यारे अनमोल शिशु के लिए चुनें यादगार और प्रभावशाली नाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top