Hot News

पोटका में पेड़ से लटकता मिला ड्राईवर का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Jamshedpur: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक बड़ी समाचार सामने आ रही है. यहां एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला है. मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. जानकारी के अनुसार, रविवार को पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र के सरमदा गांव के बाहर जुड़ी डूंगरी के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला. मृतक डंफर चालक बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद पुलिस ने चालक का शव पोस्टमॉर्टम के लिये एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

बता दें कि मृतक की पहचान सरमदा गांव के रहने वाले 51 वर्षीय माधव सरदार के रूप में की गयी है, जो पेशे से डंफर चालक था. मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ में लटका देने की आशंका जतायी है. हालांकि, पुलिस इस केस में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की छानबीन कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के घरवालों से भी बात की. मामले की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये.

इसे भी पढ़ें अब सटीक टारगेट हासिल करना होगा और आसान, बीआईटी मेसरा में चल रहा मिसाइल पर शोध

सुबह काम पर जाने के लिये निकला था मृतक

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि माधव हर दिन सुबह घर से काम के लिये निकल जाता था. रविवार को भी वह काम पर जाने के लिये अहले सुबह घर से निकला. लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला. परिजनों ने कहा कि माधव एक मिलनसार व्यक्ति था, जो गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच करने लगे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में पीएम आवास योजना के तहत 20 लाख से अधिक आवास बनाने का लक्ष्य, 15 मई तक बढ़ी सर्वे तिथि

जल्द ही झारखंड में दस्तक देगा मॉनसून , जून के पहले हफ्ते में पहुंचने की है संभावना

RIMS: अब हर दिन राउंड करेंगे अधीक्षक और उपाधीक्षक, बेहतर बनायी जायेगी अस्पताल की व्यवस्था

भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल का होगा विस्तार- मंत्री सुदिव्य सोनू

The post पोटका में पेड़ से लटकता मिला ड्राईवर का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top