Hot News

Chanakya Niti: समय रहते इन 3 लोगों से बना लें दूरी वरना रह जाएंगे हाथ पर हाथ धरे

Chanakya Niti: प्राचीन हिंदुस्तान के महान विद्वान, नेतृत्वज्ञ और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने जीवन की जटिलताओं को सरल बनाने के लिए ‘चाणक्य नीति’ की रचना की. इस नीति ग्रंथ में उन्होंने सामाजिक व्यवहार, नेतृत्व, अर्थनीति और संबंधों को लेकर अनेक उपयोगी बातें बताई हैं. खासकर, किन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, इसका उल्लेख उन्होंने बहुत ही सटीक उदाहरणों के साथ किया है. अगर समय रहते ऐसे लोगों से दूरी नहीं बनाई, तो जीवन में पछताना तय है.

समय रहते इन 3 लोगों से तुरंत बना लें दूरी,
वरना हाथ पर हाथ धरे रह जाओगे-
4 कदम चोर से,
14 कदम नीच से,
74 कदम चुगलखोर से.

– चाणक्य नीति

Chanakya Niti Quotes In Hindi: जीवन में किन लोगों से दूरी बनाएं

Chanakya Niti
Ai image

1. चोर से रहें 4 कदम दूर

चाणक्य कहते हैं कि चोर यानी चोरी करने वाला व्यक्ति सिर्फ वस्तुओं की ही चोरी नहीं करता, वह आपके विश्वास और सुरक्षा की भावना की भी चोरी कर लेता है. ऐसे लोग कभी किसी के अपने नहीं होते. अगर ऐसे व्यक्ति से करीबी बना ली, तो एक दिन वह आपके ही घर से कुछ गायब कर सकता है. इसलिए उससे कम से कम 4 कदम की दूरी हमेशा बनाए रखें.

2. नीच व्यक्ति से रहें 14 कदम दूर

नीच व्यक्ति यानी जो दूसरों का बुरा चाहता है, दूसरों की मेहनत से जलता है और अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. चाणक्य ने ऐसे व्यक्तियों से 14 कदम की दूरी रखने की सलाह दी है. नीच स्वभाव वाला व्यक्ति आपकी तरक्की से घृणा करता है और अवसर मिलते ही आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाता है.

3. चुगलखोर से रहें 74 कदम दूर

चुगलखोर व्यक्ति सबसे खतरनाक होता है क्योंकि वह रिश्ते बिगाड़ता है, झूठ फैलाता है और अपनों के बीच दरार पैदा करता है. चाणक्य ने चुगलखोर से 74 कदम की दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी है. ऐसे लोग आपके शब्दों को तोड़-मरोड़कर दूसरों तक पहुंचाते हैं जिससे रिश्तों में अविश्वास की दीवार खड़ी हो जाती है.

Acharya Chanakya की ये नीतियां आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी तब थीं. जीवन में सुख, शांति और सफलता पाने के लिए यह जरूरी है कि हम गलत संगति से बचें और सही लोगों को पहचानें. वरना समय बीत जाने के बाद हाथ मलने के अलावा कुछ नहीं बचेगा.

Also Read: Chanakya Niti: रिश्ते भी नहीं निभते जब शरीर साथ न दे- चाणक्य की नजर में सेहत सबसे बड़ा धन

Also Read: Chanakya Niti: जीवन में सुख चाहते है तो अपनाएं ये 3 सरल नियम जीवन हो जाएगा शांत और सफल

Also Read: Chanakya Niti: इन 4 लोगों को साथ रखना है साक्षात मृत्यु को न्योता देने जैसा

Also Read: Chanakya Niti: मूर्ख से बहस करना चेहरे पर बैठे मच्छर को मारने जैसा है- मच्छर मरे या न मरे आपको एक चांटा जरूर लग जाता है

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Chanakya Niti: समय रहते इन 3 लोगों से बना लें दूरी वरना रह जाएंगे हाथ पर हाथ धरे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top