Mother’s Day: मई महीने के दूसरे रविवार को देश और दुनिया में मदर्स डे मनाया जाता है. ऐसे में आज यानी कि 11 मई को देशभर में धूमधाम से मदर्स डे को सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस दिन शिशु मां के प्रति उनका आभार दिखाते हैं. साथ ही मां के साहस, शक्ति और प्यार को भी याद करते हैं. ऐसे में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी व राजद नेत्री रोहिणी आचार्य भावुक हो गईं. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने इमोशनल होते हुए मां राबड़ी देवी के लिए अपना प्यार प्रकट किया है.
‘जिम्मेदारियों को निभाना आपसे सीखा…’
बता दें कि, रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर किया है. उस पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने अपनी और राबड़ी देवी की एक साथ वाली तस्वीर अपलोड की. साथ ही भावुक होते हुए लिखा कि, ‘मां.. मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि आप हमारे लिए क्या हैं. मैं बस इतना कह सकती हूं कि जिम्मेदारियों को निभाना मैंने आपसे ही सीखा है, आप हमारे परिवार का दिल और हमारी आत्मा हैं.” हैप्पी मदर्स डे !’ इस तरह से रोहिणी आचार्य अपनी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के लिए प्यार जाहिर कर आज के दिन को स्पेशल बना दिया.
माँ .. मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि आप हमारे लिए क्या हैं , मैं बस इतना कह सकती हूँ कि " जिम्मेदारियों को निभाना मैंने आपसे ही सीखा है, आप हमारे परिवार का दिल और हमारी आत्मा हैं " ..
हैप्पी मदर्स – डे माँ 🙏 pic.twitter.com/SK0cGGoQPC
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 11, 2025
बिहार की सियासत में रहती हैं एक्टिव
बता दें कि, शिशु ममता के आंचल में पल बढ़कर जवान होते हैं. एक मां अपने शिशु की खुशी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर देती है. आज के दिन को हर कोई सेलिब्रेट कर इसे खास बना रहा है. ऐसे में बिहार की नेतृत्व में भी कुछ ऐसा ही देखने के लिए मिल रहा है. बता दें कि, रोहिणी आचार्य बिहार की सियासत में भी काफी एक्टिव रहती हैं. बिहार के सियासी मुद्दों को लेकर अक्सर अपनी राय जरूर ही देती हैं. ऐसे में आज जब खास मौका है तो वे इमोशनल हो गईं हैं.
Also Read: Bihar News: गर्भवती नाबालिग प्रेमिका ने डाला शादी का दबाव, जबड़े की हड्डी तोड़ भागा आशिक
The post Mother’s Day: आज के दिन रोहिणी आचार्य हो गईं इमोशनल, मां राबड़ी देवी के लिए कह दिया ये सब appeared first on Naya Vichar.

