Hot News

सावधान! ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों का गैस कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक, 3 लाख से अधिक उपभोक्ता होंगे परेशान

Ranchi: राजधानी रांची में करीब 3 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराया है, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जानकारी के अनुसार, गैस कंपनियों के द्वारा वास्तविक गैस उपभोक्ताओं की पहचान करने के लिये सभी उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराया जा रहा है. इसका लक्ष्य है कि रसोई गैस सही उपभोक्ता तक पहुंच सके. लेकिन रांचीवासी इस प्रक्रिया में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ सकता है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3.57 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराया ई-केवाईसी

बता दें कि रांची में तीन गैस कंपनियों के लगभग 7 लाख 25 हजार गैस उपभोक्ता हैं. लेकिन इनमें से केवल 3 लाख 67 हजार उपभोक्ताओं ने ही ई-केवाईसी कराया है. अब भी करीब 3 लाख 57 हजार लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है. मालूम हो कि इनमें से इंडेन के 4.71 लाख, हिंदुस्तान गैस के 1.51 लाख और एचपी गैस के 1.03 लाख गैस उपभोक्ता हैं.

ई-केवाईसी नहीं करवाने पर हो सकती है परेशानी

वहीं, ई-केवाईसी के माध्यम से गैस कंपनियां सही गैस उपभोक्ताओं की पहचान करती है. ऐसे में अगर कई उपभोक्ता ऐसा है, जो अपने आवासीय पते को छोड़कर दूसरी जगह पर रहने चले गये हैं. लेकिन उनका कनेक्शन अब भी चल रहा है और इसका प्रयोग कोई अन्य व्यक्ति कर रहा है. इन्हें ई-केवाईसी नहीं कराने पर आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है. साथ ही उनका गैस कनेक्शन भी ब्लॉक किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें अब सटीक टारगेट हासिल करना होगा और आसान, बीआईटी मेसरा में चल रहा मिसाइल पर शोध

फिंगर प्रिंट और फेस आईडी से हो रहा केवाईसी का काम

गैस कंपनियां ग्राहकों के फिंगर प्रिंट स्कैनर और फेस आईडी के जरिये ई-केवाईसी का काम कर रही है. ई-केवाईसी करवाने के लिये उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड के साथ-साथ रसोई गैस के उपभोक्ता नंबर की भी आवश्यकता होगी. इस दौरान उन लोगों का होना जरूरी है, जिन उपभोक्ताओं के नाम से गैस कनेक्शन है. इनका ई-केवाईसी में फिंगर स्कैनर या चेहरे से वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इसके बाद यह प्रक्रिया पूरी होगी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में पीएम आवास योजना के तहत 20 लाख से अधिक आवास बनाने का लक्ष्य, 15 मई तक बढ़ी सर्वे तिथि

पोटका में पेड़ से लटकता मिला ड्राईवर का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

RIMS: अब हर दिन राउंड करेंगे अधीक्षक और उपाधीक्षक, बेहतर बनायी जायेगी अस्पताल की व्यवस्था

भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल का होगा विस्तार- मंत्री सुदिव्य सोनू

The post सावधान! ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों का गैस कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक, 3 लाख से अधिक उपभोक्ता होंगे परेशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top