Hot News

परसा गांव में भीषण आगलगी कांड में 6 घर जलकर राख 10 लाख से अधिक की क्षति

नया विचार न्यूज़ शिवाजीनगरप्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के परसा उतरवारी टोल वार्ड एक में अचानक से आग की लपट उठी वही देखते ही देखते आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। 6 घरों को आग अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बहेड़ी,और सिंघिया फायर ब्रिगेड को दिया। आग की लपट इतनी भयंकर थी कि जब तक ग्रामीण और फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाया तब तक 6 घर जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखें नगद, अनाज, बर्तन, फर्नीचर, कपड़ा सहित अन्य खाने-पीने का सामान जल गया। लोगों ने बताया कि इस भीषण अग्निकांड में 6 गाय और एक दर्जन से अधिक बकरी भी जल जाने की जानकारी दी है। इस घटना में उपेंद्र मंडल , गाजो मंडल , रामनारायण मंडल, जनता कुमार, सुमन कुमार ,अजय कुमार का घर जल गया है। आगलगी की घटना की सूचना शिवाजीनगर अंचल अधिकारी को दी गई है। घटनास्थल पर पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधि ने पहुंचकर अग्नि पीड़ित को सांत्वना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा मिलने वाली मुआवजा जल्द ही दिलाया जाएगा अग्नि पीड़ित परिवार को दिलाया जाएगा।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top