Hot News

Bihar News: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रेम प्रसंग दर्दनाक मोड़ पर खत्म, लॉज के कमरे में पल्लवी की खौंफनाक कदम

ऋषव मिश्रा कृष्णा/Bihar News: भागलपुर से एक दुखद समाचार सामने आ रही है, जहां पर 24 वर्षीय युवती पल्लवी कुमारी ने आत्महत्या कर ली है. पल्लवी कुमारी उपरामा रजौन (भागलपुर) निवासी संजय चौधरी और अनीता देवी की 24 वर्षीय बेटी थी. पल्लवी पांच बहनों और एक भाई में चौथे नंबर पर थी. उसने पैरामेडिकल कोर्स पूरा किया था और अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. परिवार वाले बताते हैं कि वह अपनी बड़ी बहन रंजू देवी के घर पर रहती थी और वहीं से पढ़ाई करती थी.

शनिवार को पल्लवी लॉज में अकेली थी, क्योंकि अन्य सभी लड़कियां बाहर पढ़ाई के लिए गई हुई थीं. उसी समय उसने पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटनास्थल पर पहुंची बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पल्लवी के ममेरे भाई ने बताया कि पल्लवी का एक युवक आदित्य कुमार से फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था और दोनों के बीच नियमित रूप से बातचीत होती थी. आदित्य कुमार पटना का रहने वाला है और बताया जा रहा है कि पल्लवी और आदित्य के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ चुका था.

परिवार के मुताबिक, पल्लवी का सपना मेडिकल ऑफिसर बनने का था, लेकिन इस तरह की अप्रत्याशित घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. बरारी थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि पल्लवी जिस लड़के से बात करती थी, उसका नाम आदित्य कुमार है. उसे पटना से हिरासत में लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल, मामले की गहन जांच जारी है, और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है.

Also Read: Bihar News: पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, हाल ही में हुआ था पत्नी का निधन

The post Bihar News: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रेम प्रसंग दर्दनाक मोड़ पर खत्म, लॉज के कमरे में पल्लवी की खौंफनाक कदम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top