Hot News

कैसे एक बेटा बना अपनी मां का कातिल,मदर्स डे पर यह घटना आपको झकझोर देगी

KAUSHAMBI NEWS: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कौशाम्बी में शनिवार शाम एक मामूली से विवाद पर एक सनकी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी फिर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. साथ ही मिली तहरीर के अनुसार कौशाम्बी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जगह जगह दबिश जारी है.

खिड़की से पर्दा हटाने की बात पर हुआ था झगड़ा

यह घटना कौशांबी के मंझनपुर थाना अंतर्गत पुरवां गांव का है. जहां 75 वर्षीय मेहरुन्निसा का अपने 25 साल वर्षीय पुत्र मोहम्मद जाहिद से खिड़की से पर्दा हटाने की बात लेकर झगड़ा हो गया. इस मामूली सी बात पर पुत्र मोहम्मद जाहिद इस कदर अपनी मां से नाराज हुआ कि उसने पास पड़े पत्थर से अपनी मां के सिर पर प्रहार कर दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद बेटा जाहिद मौके से फरार हो गया. उधर, मां की चीखने की आवाज सुनकर परिवारजन मेहरुन्निसा के पास पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया. जहां इलाज चलने के दौरान मेहरुन्निसा ने दम तोड़ दिया.

उधर, जानकारी मिलते ही कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही फरार आरोपी पुत्र मोहम्मद जाहिद की तलाश में जुट गई. पुलिस ने जानकारी दी कि परिजनों की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी.

The post कैसे एक बेटा बना अपनी मां का कातिल,मदर्स डे पर यह घटना आपको झकझोर देगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top