Hot News

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस,छह इंस्पेक्टर व 16 सब इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर; खागा कोतवाल लाइनहाजिर

FATEHPUR NEWS: फतेहपुर एसपी अनूप कुमार सिंह ने फतेहपुर की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए छह निरीक्षकों व सोलह दारोगाओं को इधर से उधर किया है. जिसमें कौशांबी जिले से पुलिस लाइन आए राजकिशोर को बिंदकी कोतवाल का चार्ज दिया गया है. जबकि खागा कोतवाल इंस्पेक्टर हेमंत कुमार मिश्रा को फरियादियों की शिकायत पर लाइनहाजिर कर दिया गया.
नारकोटिक्स सेल के प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह को खागा कोतवाल बना दिया गया है. निरीक्षक राजकिशोर इससे पहले राधानगर के थाना इंस्पेक्टर रह चुके हैं.

सुनील कुमार सिंह बने मीडिया सेल प्रभारी

पीआरओ आजाद तोमर ने जानकारी दी कि निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को मीडिया सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि कौशांबी से ट्रांसफर आए दुर्गेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस लाइन से डीसीआरबी के प्रभारी बनाए गए हैं. पुलिस लाइन से निरीक्षक जयशंकर तिवारी को नारकोटिक्स विभाग के सेल प्रभारी बनाया गया. पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर संगीता यादव को फतेहपुर शहर के लोधीगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है.

वहीं सब इंस्पेक्टर संजय परिहार को मझिलगांव चौकी प्रभारी खागा, राहुल कुमार को महिचा मंदिर चौकी प्रभारी खागा, सुमित देव पांडेय को चौकी प्रभारी शिवपुरी, रायसाहब यादव को प्रभारी चौकी अफोई सुल्तानपुर घोष, दिग्विजय सिंह को प्रभारी चौकी अमौली चांदपुर, आलोक तिवारी को लाइन्स से प्रभारी चौकी चंदापुर नरौली किशनपुर, अंकुश यादव को लाइन से प्रभारी चौकी जरौली असोथर, निकेत भारद्वाज को बिंदकी कस्बा चौकी प्रभारी, रोहित कुमार को प्रभारी चौकी खजुहा बिंदकी, राजेश कुमार सिंह को प्रभारी चौकी हसवा थरियांव बनाया गया है.

The post यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस,छह इंस्पेक्टर व 16 सब इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर; खागा कोतवाल लाइनहाजिर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top