Hot News

samastipur : परसा में आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख

शिवाजीनगर . थाना क्षेत्र के परसा वार्ड 1 में शनिवार रात अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया. अगलगी घटना में लाखों रुपये मूल्य के घरेलू सामान जलकर बर्बाद हो गये. घर के अंदर बंधी पांच गाय और आधा दर्जन से अधिक बकड़ियाें की झुलसकर मौत हो गई. लोगों ने सीओ व अग्निशामक को सूचना दी. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. मुखिया पति रामपुकार मंडल व पंसस सरोज कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. घटना में गांव के उपेंद्र मंडल, राजेंद्र मंडल, राम नारायण मंडल, सुमन मंडल, जनता कुमार और अजय कुमार के घर के अंदर रखे लाखों के कीमत वस्तु सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गये. मुखिया राज कुमारी देवी ने सीओ वीणा हिंदुस्तानी को सूचना देते हुए पीड़ित परिवारों को प्रशासनी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post samastipur : परसा में आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top