Hot News

हमने पाकिस्तान के सीने में बसे आतंकियों के ठिकानों को खंडहर बना दिया: पीएम मोदी

PM Modi Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऐतिहासिक संबोधन में देशवासियों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों पर हिंदुस्तान की निर्णायक कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देश की भावना और न्याय की प्रतिज्ञा बताया. राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने कहा कि हमने अपनी कार्रवाई के जरिए पाकिस्तान के सीने में बसे आतंकियों के ठिकानों को खंडहर बना दिया.

ऑपरेशन सिंदूर: भावनाओं से भरा सैन्य अभियान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि देश के लाखों नागरिकों की भावना और न्याय की अटूट प्रतिज्ञा का प्रतीक है.” 6 मई 2025 की देर रात और 7 मई 2025 की सुबह को जिस तरह हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों ने दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया, उसने दुनिया को हिंदुस्तान की सैन्य ताकत का एहसास करा दिया.

सीने पर वार किया, सीमा पर नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा, “पाकिस्तान ने सीमा पर हमला करने की तैयारी की थी, लेकिन हमने पाकिस्तान के सीने पर वार किया.” यह बयान हिंदुस्तान की आक्रामक रक्षा नीति की झलक देता है, जो अब केवल जवाब देने तक सीमित नहीं रही, बल्कि निर्णायक और परिणाम देने वाली कार्रवाई पर केंद्रित है.

आतंकियों के हौसले कुचल दिए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमने आतंकवादियों के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. सिर्फ इमारतें नहीं गिरीं, बल्कि उनके हौसले भी चकनाचूर हो गए.” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संदेश अब हर आतंकी संगठन और उनके मददगारों को मिल गया है.

हिंदुस्तानीय सेना को पूरी आजादी

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने सेना को आतंकियों का सफाया करने की पूरी आजादी दे दी. अब हर आतंकी जानता है कि हिंदुस्तान की बेटियों के सिंदूर पर हाथ डालने का अंजाम क्या होता है.” यह बयान हिंदुस्तान की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति की पुष्टि करता है.

पहलगाम हमला: बर्बरता का जवाब न्याय से

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को याद करते हुए मोदी ने कहा, “छुट्टियां मना रहे निर्दोषों को उनके परिवार के सामने मार दिया गया, उनसे धर्म पूछा गया.” यह हमला पूरे देश को झकझोर गया था और इसका जवाब ऑपरेशन सिंदूर के रूप में दिया गया.

इसे भी पढ़ें: ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका है,’ सीजफायर पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

वीरता को समर्पित राष्ट्र

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा, “यह पराक्रम देश की हर मां, बहन और बेटी को समर्पित है.” उन्होंने हिंदुस्तानीय सेना, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों को सलाम किया और उनके योगदान की सराहना की और पूरे देशवासियों की ओर से वीर सैनिकों को सलामी दी.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का क्या अंजाम होता है आतंकियों ने देखा

The post हमने पाकिस्तान के सीने में बसे आतंकियों के ठिकानों को खंडहर बना दिया: पीएम मोदी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top