Hot News

बिहार के नवादा से रहस्यमय ढंग से गायब हुए पथ निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर, डिप्रेशन के थे शिकार

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में पथ निर्माण विभाग में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर (JE) के रहस्यमय ढंग से लापता होने से सनसनी फैल गई है. 45 वर्षीय निर्मल कुमार 14 मई की शाम को अपने घर से निकले थे और इसके बाद से अब तक उनका कोई अता-पता नहीं है. मामला नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया, यमुना पथ का है, जहां निर्मल अपने परिवार के साथ रहते थे.

पटना जिले के पंडारक गांव के रहने वाले हैं निर्मल

मूल रूप से पटना जिले के पंडारक गांव के निवासी निर्मल कुमार शशांक तिवारी के पुत्र हैं और वर्तमान में नवादा पथ निर्माण विभाग में JE पद पर तैनात हैं. 14 मई की शाम करीब 6:10 बजे वे हरे रंग की हाफ पैंट और सफेद बनियान पहनकर टहलने के लिए निकले थे. चौंकाने वाली बात यह है कि उनका मोबाइल फोन घर पर ही छूट गया, जिससे परिजन उनसे संपर्क नहीं कर सके.

15 मई को पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

जब देर रात तक वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खुद उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. अंततः 15 मई की सुबह उनकी पत्नी ने नवादा नगर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और विभिन्न संभावित इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी है.

डिप्रेशन में थे जूनियर इंजीनियर

नवादा पुलिस तकनीकी सर्विलांस और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से जेई की तलाश में जुटी है. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को निर्मल कुमार के बारे में कोई सूचना मिले तो नगर थाना के मोबाइल नंबर 9431822274 पर तुरंत जानकारी दें.

बताया जा रहा है कि निर्मल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव यानी डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था. पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है. हालांकि तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है.

Also Read: पटना में युवती का खौफनाक मर्डर! किराये के कमरे में दोस्त ने चाकू से गला काटा, फिर गैस सिलेंडर से जिंदा जला डाला

The post बिहार के नवादा से रहस्यमय ढंग से गायब हुए पथ निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर, डिप्रेशन के थे शिकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top