Hot News

एशिया में फिर कोरोना की दस्तक! इन देशों में मचाने लगा कोहराम

Covid-19 News Update: कोविड-19 महामारी, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था, एक बार फिर लौटने लगी है. जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू हुआ, एशिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है. हांगकांग, सिंगापुर और ईरान जैसे देशों में नए मामलों की संख्या में भारी उछाल आया है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता का माहौल बन गया है.

हांगकांग में संक्रमण दर में 28% की बढ़ोतरी

हांगकांग में 3 मई तक कुल 31 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए, जो पिछले एक साल की तुलना में एक सप्ताह में मिलने वाले सबसे अधिक केस हैं. हांगकांग सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन के अनुसार, यहां संक्रमण की दर बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई है और अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में भी 30 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है. 70 लाख की आबादी वाले इस शहर में स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट मोड में आ गया है.

सिंगापुर में कोरोना मरीजों की संख्या 14,200 के पार

सिंगापुर में भी स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 14,200 तक पहुंच चुकी है. राज्य और शहरी मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना की नई लहर धीरे-धीरे तेज हो रही है. हालाँकि संक्रमण की तीव्रता और गंभीरता को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है, फिर भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है.

ईरान में ओमिक्रॉन वैरिएंट और मास्क पहनना अनिवार्य

ईरान में भी कोरोना वायरस फिर से सक्रिय हो गया है। TV9 और IRNA की रिपोर्ट के अनुसार, यहां ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रशासन ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. ईरान के उप-स्वास्थ्य मंत्री अलीरेजा रईसी ने सभी अस्पतालों और विश्वविद्यालयों को इस दिशा में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं. बुजुर्गों, गर्भवती स्त्रीओं और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मार्च 2020 में चीन के बाद ईरान दूसरा देश था जहां आधिकारिक तौर पर कोरोना महामारी फैलने की पुष्टि हुई थी. अब तक देश में 1.45 लाख से अधिक लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है.

The post एशिया में फिर कोरोना की दस्तक! इन देशों में मचाने लगा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top