Hot News

Bihar Rain Alert: बिहार के इन 33 जिलों में 17-18 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 मई से 18 मई तक के लिए बिहार के विभिन्न जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. इस अलर्ट के तहत बिहार के कई जिलों में वज्रपात, मेघगर्जन, तेज हवा और भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बिहार के 33 जिलों में तीन प्रकार का अलर्ट जारी किया है.

किस जिले में कैसा अलर्ट?

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, शेखपुरा, बेगूसराय में वज्रपात, तेज हवा की आशंका जताई है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय आदि जिलों में गर्म एवं आर्द्र दिन की स्थिति बनने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि ऐसे मौसम में लू और गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. वहीं, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर और खगड़िया जिले में किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

GrDeb00aAAAl9wW
Imd alert

पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा मौसम

15 मई को बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया. राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा और लू जैसी स्थितियां बनी रहीं. खासकर शेखपुरा जिले में लू दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक था. तापमान के मामले में सबसे गर्म रहा डेहरी, जहां 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इसके अलावा गया में 43.1 डिग्री, बक्सर और औरंगाबाद में 42 डिग्री, भोजपुर में 41.4 डिग्री, अरवल और बिक्रमगंज में 41.1 डिग्री, और गोपालगंज में 40.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा, जबकि छपरा और जिरादेई में 40.4 डिग्री, वाल्मीकि नगर में 40.2 डिग्री, और बांका में तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में राशन कार्ड के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, शुरू हुई डिजिटल सेवा, यहां देखें पूरा प्रोसेस

The post Bihar Rain Alert: बिहार के इन 33 जिलों में 17-18 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top