Hot News

Bihar News: सिद्दीकी के इलाके में हार गया राजद उम्मीदवार, इस बार भी वीआईपी का सीट पर दावा

Bihar News: दरभंगा. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से कौन लड़ेगा इसको लेकर आम लोगों से लेकर पार्टी कार्यकर्ता तक में बहस चल रही है. यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. अब तक यहां सिर्फ तीन बार ही विधानसभा चुनाव हुए हैं. 2010 में यहां से आरजेडी के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पहली बार विधायक बने थे.

राजद ने बदल दी सिद्दीकी की सीट

2015 के चुनाव में भी अब्दुल बारी सिद्दीकी आरजेडी के सिंबल पर विधायक बने थे, लेकिन 2020 में आरजेडी ने उनका टिकट काट दिया. यह राजद के लिए काफी महंगा रहा. जीत की हैटिक से पार्टी चूक गयी. 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से आरजेडी ने विनोद मिश्रा को उतारा, जो एनडीए गठबंधन में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के मिश्री लाल यादव से हार गये.

क्या कहते हैं समीकरण

2025 में जो समीकरण दिख रहे हैं, उसमें यह सीट मुकेश सहनी को जाते दिख रही है. पिछली बार एलजेपी के राजकुमार झा ने भी यहां अच्छा खासा वोट काटा. इस बार चिराग पासवान की पार्टी जदयू के साथ है. ऐसे में यह सीट वीआईपी का तो हैं ही जिले में वीआईपी सीट भी बन गया है.

इलाके में मुस्लिम और ब्राहमण का दबदबा

जातीय समीकरण की अगर बात करेंतो इस सीट पर मुस्लिम, यादव, ब्राह्मण निर्णायक भूमिका में है, जबकि रविदास, कोइरी, और राजपूत की भी संख्या अच्छी खासी है. इस विधानसभा में कुल 2.66 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें1.39 पुरुष और 1.27 स्त्री मतदाता हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव में कुल 55.6 प्रतिशत आबादी ने मतदान किया था.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

The post Bihar News: सिद्दीकी के इलाके में हार गया राजद उम्मीदवार, इस बार भी वीआईपी का सीट पर दावा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top