Hot News

सरकारी ताले भी चोरों के आगे फेल, आंधी आई… और दफ्तर से लाखों की नकदी लेकर चंपत

Crime News: उत्तर प्रदेश में चोरों का हौसला इतना बढ़ गया है कि प्रशासनी संस्थान भी अछूते नहीं रह गए हैं. एटा जिले के जलेसर तहसील के उप रजिस्ट्रार के दफ्तर का ताला तोड़कर धावा बोला. इस दौरान अज्ञात चोर ने तिजोरी में रखे 1.77 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए. इस वारदात के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस अधिकारी कयास लगा रहे हैं कि चोरों ने आंधी-तूफान का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

दफ्तर के ताले टूटे मिले

उप निबंधक रविंद्र पाल सिंह के मुताबिक, गुरुवार को सुबह 9 बजे जब वे दफ्तर आए, तो उन्हें ताला टूटा हुआ मिला, जिसे देखकर दंग रह गए. जब अंदर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ऑफिस का सारा सामान बिखरा पड़ा था. साथ ही सभी कमरों में लगे दरवाजों के ताले टूटे हुए थे.

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! यूपी से रायपुर-दुर्ग तक जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, जानें डिटेल्स

यह भी पढ़ें- दुल्हन ढाई तो दूल्हा तीन फुट, मुंबई से फ्लाइट लेकर पहुंचा लखनऊ, देखें वीडियो

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

अधिकारी ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम टूटे हुए पड़े थे. तिजोरी को ग्राइंडर से काटा गया था, जिसमें से नकदी गायब थी. इसके अलावा, ऑफिस में रखे सारे कागजात बिखरे हुए थे. उन्होंने तत्काल प्रभाव से SDM भावना विमल के साथ कोतवाली को इस वारदात की जानकारी दी. सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. फिलहाल, SDM भावना विमल ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है. पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- फैक्ट्री में परमाणु बम जैसा धमाका, कांपने लगी धरती! देखें वीडियो

The post प्रशासनी ताले भी चोरों के आगे फेल, आंधी आई… और दफ्तर से लाखों की नकदी लेकर चंपत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top