Hot News

रांची में बेटे के घिनौने करतूत से शर्मसार पिता ने की आत्महत्या, वट सावित्री की पूजा कर रही थी पत्नी

Suicide News: राजधानी रांची के रातू रोड में एक पिता ने अपने बेटे के घिनौने करतूत से शर्मसार होकर कल सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान आर्यपुरी निवासी 35 वर्षीय अमित जायसवाल के रूप में हुई है. सोमवार की सुबह जब मृतक की पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा करने गयी, तब अमित ने फांसी लगाकर अपनी जीवलीला समाप्त कर ली. वापस घर लौटने पर पत्नी ने अमित का शव फंदे से लटका देखा.

बेटे ने की थी चेन छिनतई

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इंद्रपुरी में एक स्त्री के साथ चेन छिनतई की घटना हुई थी. जब पीड़ित को पता चला कि इस घटना में अमित जायसवाल का पुत्र प्रिंस शामिल था, तो उन्होंने अमित के घर पहुंच कर खूब हंगामा किया. इस घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में इसकी चर्चा होने लगी. परिजनों के अनुसार बेटे के इस करतूत और समाज में हो रहे बदनामी से अमित तनाव में थे.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करने गयी थी पत्नी

अमित की पत्नी रिंकी जायसवाल कल सुबह वट सावित्री की पूजा करने घर से निकली. इस दौरान घर पर अमित अकेले थे. इसी बीच उन्होंने आत्महत्या का कदम उठा लिया. जब रिंकी पूजा कर वापस घर लौटी, तो फांसी के फंदे से पति का शव लटका देखा. पड़ोसियों की सहायता से अमित को रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें

Eco Trail in Gumla: नेचर लवर्स के लिए बड़ी समाचार, आंजनधाम में जल्द बनेगा 2 हजार फीट लंबा इको ट्रेल

आज सीएम हेमंत सोरेन करेंगे हाई लेवल मीटिंग, राज्य के बड़े पदाधिकारियों के साथ इन 16 मुद्दों पर होगी चर्चा

झारखंड में लागू होगी ‘राह-वीर’ योजना, सड़क हादसे में घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपये

The post रांची में बेटे के घिनौने करतूत से शर्मसार पिता ने की आत्महत्या, वट सावित्री की पूजा कर रही थी पत्नी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top