Hot News

Mumbai Heavy Rain : मुंबई में होगी भारी बारिश, IMD का आया अलर्ट

Mumbai Heavy Rain : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सप्ताह के पहले ही दिन भारी बारिश से जूझने के बाद लोगों को मंगलवार सुबह थोड़ी राहत मिली. हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक मिलने वाली नहीं है. पिछले 24 घंटे में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश हुई. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

मूसलाधार बारिश ने मुंबई को डराया

मौसम विभाग ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश की संभावना है. आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है और 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आगमन हुआ है. पहले ही दिन मूसलाधार बारिश ने मुंबई के अधिकतर हिस्सों को भिगो दिया.

मुंबई में पेड़ उखड़े, जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित

भारी बारिश ने शहर के कुछ हिस्सों, खासकर दक्षिण मुंबई में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. लोगों को पेड़ उखड़ने, जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा. इस वजह से उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को निलंबित करना पड़ा. वर्ली नाका में नवनिर्मित आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन बारिश का पानी परिसर में घुसने के बाद बंद कर दिया गया और मुंबई मेट्रो रेल निगम को वहां परिचालन रोकना पड़ा.

यह भी पढ़ें : Rain Alert: दिल्ली, मुंबई, राजस्थान में बारिश का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दक्षिण मुंबई के कई निचले इलाके भी जलमग्न हो गए जहां कभी-कभार ही ऐसी स्थिति होती थी. इनमें पेडर रोड और नेपियन सी रोड जैसे पॉश इलाके शामिल हैं. बीएमसी के अनुसार, मंगलवार को ऊंची लहरें उठने की आशंका है तथा रात 11 बजकर 56 मिनट पर 4.18 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है.

The post Mumbai Heavy Rain : मुंबई में होगी भारी बारिश, IMD का आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top