Hot News

झारखंड को जवाहरलाल नेहरू से मिली कई सौगातें, पढ़िए ये खास आर्टिकल

Jawaharlal Nehru| बरही, जावेद इस्लाम: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज उनकी 61वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश नमन कर रहा है. झारखंड के हजारीबाग जिले के लिए जवाहरलाल नेहरू का अमूल्य योगदान रहा है. हिंदुस्तान के सार्वजनिक क्षेत्र के पहले बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डिवीसी) की शुरुआत इसी क्षेत्र में हुई.

तिलैया डैम पर बना डिवीसी का पहला जलाशय

डिवीसी का पहला जलाशय तिलैया डैम, बरही के 56 गांवों की जमीन पर बना है. यही पर 4 मेगावाट के जलविद्युत उत्पादन संयंत्र के निर्माण हुआ. आजादी के तुरंत बाद वर्ष 1948 में जवाहरलाल नेहरू ने इसका शिलान्यास किया था. और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 21 फरवरी 1953 को उन्होंने ने ही इसका उद्घाटन किया.

उद्घाटन कार्यक्रम में नांव से पहुंचे थे नेहरू

उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जवाहरलाल नेहरू जवाहर घाट से बांध तक नांव से गये थे. उनके लिए जवाहर घाटी में सड़क से नीचे डैम के पानी तक पत्थर की खूबसूरत सीढ़ी का निर्माण किया गया था, जिससे नीचे उतर कर वे डैम में नांव तक गए थे. हालांकि एन एच-31 के चार लेन चौड़ीकरण के क्रम में सीढ़ी को तोड़ दिया गया है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

रांची से पटना जाने वाले मुख्य मार्ग का किया था उद्घाटन

रांची से पटना जाने वाले मुख्य मार्ग पर और तिलैया डैम के ऊपर बने सड़क पुल का उद्घाटन भी जवाहरलाल नेहरू ने ही किया था. और उसी वक्त से इस सेतु का नाम जवाहर पुल रखा गया. यह पुल हजारीबाग को कोडरमा से जोड़ता है. इसके अलावा एनएच 31 पर बरही से उरवां तक करीब 7 किलोमीटर लंबी घाटी का नामकरण भी उन्हीं के नाम पर जवाहर घाटी रखा गया है.

Jawaharlal ghat
मनोरम जवाहर घाट

चाचा नेहरू पार्क हो चुका है जर्जर

नेहरू की स्मृति में जवाहर पुल के उत्तर में जवाहर पार्क और डैम के दक्षिण-पूर्व में ग्राम माधवपुर के पास खूबसूरत चाचा नेहरू पार्क का निर्माण कराया गया था जो आज भी मौजूद है. हालांकि उचित रख-रखाव के अभाव में पार्क की स्थिति जर्जर हो चुकी है.

पंडित नेहरू की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग

बरही व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कपिल केशरी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में एनएच 31(नया नंबर 20) पर जवाहर घाटी में उनकी एक विशाल प्रतिमा लगाने, जवार घाटी को पर्यटन स्थल में विकसित करने तथा चाचा नेहरू पार्क व जवाहर पार्क का जीर्णोद्धार किए जाने की मांग की है.

नेहरू के नाम पर पुस्तकालय बनाने की मांग

नेहरू विचार मंच की मांग है कि डिवीसी प्रबंधन पंडित नेहरू के नाम पर एक पुस्तकालय की स्थापना करें, जहां नेहरू की सारी किताबें पढ़ने के लिए उपलब्ध हो. इसके अलावा महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह सहित सभी स्वतंत्रता सेनानीयों और महान हस्तियों की पुस्तकें भी पुस्तकालय में रखी जायें.

इसे भी पढ़ें

JAC Board 10th Result 2025 District Wise: झारखंड बोर्ड 10वीं में कोडरमा अव्वल, देखें जिलेवार लिस्ट

आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

रांची में बेटे की घिनौनी करतूत से शर्मसार पिता ने की आत्महत्या, वट सावित्री की पूजा कर रही पत्नी का उजड़ गया सुहाग

The post झारखंड को जवाहरलाल नेहरू से मिली कई सौगातें, पढ़िए ये खास आर्टिकल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top