Hot News

ओवैसी की दौलत जानकर बिलबिलाएगा बिलावल, कटोरा लेकर दौड़ेंगे शाहबाज-मुनीर

Asaduddin Owaisi Net Worth: एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों कुवैत की यात्रा पर गए हुए हैं. उन्होंने कुवैत की धरती से पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को जमकर खरी-खोटी सुनाया है. पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान हिंदुस्तान को लेकर दुनिया के सामने झूठी बातें और तस्वीरें पेश कर रहा है. असदुद्दीन ओवैसी ने आसिम मुनीर और पाकिस्तानी सेना को बेनकाब किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि असदुद्दीन ओवैसी अमीर सांसदों में से एक हैं. उनके पास करोड़ों की संपत्ति और जेवरात हैं. आइए, जानते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी के पास कुल कितनी संपत्ति है?

ओवैसे के पास करोड़ों की संपत्ति

हिंदुस्तान के निर्वाचन आयोग में 2024 के चुनाव में दाखिल हलफनामे के अनुसार, हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के पास करीब 23.87 करोड़ रुपये से अधिक की पारिवारिक संपत्ति है. हालांकि, साल 2019 में उनके परिवार के पास करीब 13 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति थी. ओवैसी के पास 2.80 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें नकदी, सोना, बीमा आदि शामिल है. उनकी पत्नी के पास 15.71 लाख रुपये की चल संपत्ति है. इसके साथ ही, उनके पास 16.01 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति (भूमि-वाणिज्यिक और कृषि) है जिसमें उनकी पत्नी की 4.90 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है. हैदराबाद के सांसद के नाम पर मिश्रीगंज में एक और आवासीय संपत्ति है.

असदुद्दीन औवैसी के पास दो बंदूक

इतना ही नहीं, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के पास दो बंदूक भी है. चुनावी हलफनामे में उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया है कि उनके पास एक एनपी बोर .22 की पिस्टल और एनपी बोर 30-60 की राइफल शामिल हैं. ओवैसी और उनकी पत्नी पर करीब 7 करोड़ रुपये का कर्ज भी है. इसमें 3.85 करोड़ का लोन उन्होंने घर बनाने के लिए लिया है.

इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तान की 87 घंटे की कार्रवाई में पाक मिसाइलों के उड़े चिथड़े, अरबों रुपयों का हो गया नुकसान

कुवैत में ओवैसी ने क्या कहा

कुवैत में हिंदुस्तानीय प्रवासियों के साथ बातचीत के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “कल पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक फोटो भेंट की. ये बेवकूफ जोकर हिंदुस्तान के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं. उन्होंने 2019 की चीनी सेना की ड्रिल की एक तस्वीर दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह हिंदुस्तान पर जीत है. पाकिस्तान इसी में लिप्त है. हम बचपन में स्कूल में सुनते थे कि ‘नकल करने के लिए अकल भी चाहिए’. इनके पास अकल भी नहीं है.

इसे भी पढ़ें: ट्रंप को धोने वाले शशि थरूर के पास कितनी संपत्ति है, क्या है आमदनी का जरिया?

The post ओवैसी की दौलत जानकर बिलबिलाएगा बिलावल, कटोरा लेकर दौड़ेंगे शाहबाज-मुनीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top