Jharkhand Weather Today: रांची-गर्मी और उमस के बीच झारखंड में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. मौसम विभाग की मानें तो तीन घंटे के अंदर राज्य के नौ जिलों में मौसम करवट लेगी और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.
बारिश के साथ वज्रपात की आशंका
झारखंड के धनबाद, गढ़वा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिले में कुछ ही घंटे में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन भी हो सकता है. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
The post Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, IMD की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.
