Hot News

Supreme Court: झारखंड की एक महिला ADJ ने क्यों खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा? कल होगी सुनवाई

Supreme Court: रांची, राणा प्रताप-अपने शिशु की देखभाल के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर स्त्री एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. उनकी ओर से अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस अगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ से इस मामले की शीघ्र सुनवाई करने का आग्रह किया है.

छुट्टी का आवेदन रद्द करने का कारण क्या है?

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस अगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ ने पूछा कि छुट्टी का आवेदन रद्द करने का कारण क्या है? इस पर अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट की पीठ को बताया कि आवेदन रद्द करने का कारण भी नहीं बताया गया है. इसके बाद पीठ ने मामले की सुनवाई 29 मई को करने की बात कही.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, IMD की चेतावनी

बिना कारण बताए आवेदन कर दिया गया रद्द-एडीजे

एडीजे ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में कहा है कि उनका तबादला (ट्रांसफर) हो गया है. उन्होंने अपने शिशु की देखभाल के लिए 10 जून से लेकर दिसंबर तक के अवकाश के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उनके आवेदन को बिना कारण बताए रद्द कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 7वीं पास मां और तीसरी पास पिता की बेटी रितु बनी टॉपर, अब इंजीनियर बनने की है हसरत

ये भी पढ़ें: JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में रत्न प्रिया ने किया कमाल, 97% मार्क्स हासिल कर बढ़ाया माता-पिता का मान

The post Supreme Court: झारखंड की एक स्त्री ADJ ने क्यों खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा? कल होगी सुनवाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top