Hot News

बट सावित्री पूजा के बाद ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बिहार में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

बिहार के लखीसराय जिले में रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के परसावां मोड़ के समीप मंगलवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में ठोकर मार दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक शेखपुरा जिले के भदौस गांव के बमबम यादव का 21 वर्षीय पुत्र शत्रुधन कुमार है जो वट सावित्री पूजन पर रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के दुरडीह गांव में अपने ससुराल आया हुआ था.

ससुराल से लौटने के दौरान हादसा

मंगलवार की अहले सुबह शत्रुध्न कुमार ससुराल से वापस अपने घर भदौस जा रहा था. इस दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक में उसने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर रामगढ़ चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा तथा वहां से पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया.

ALSO READ: बिहार में एक और नक्सली धराया, वर्षों से फरार था बारूद और केन बम तैयार करने वाला मंटू सदा

छह महीना पूर्व 14 नवंबर 2024 को हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि शत्रुध्न की शादी विगत वर्ष 14 नवंबर 2024 को दुरडीह गांव निवासी रामचंद्र यादव की पुत्री पूजा कुमारी के साथ अशोक धाम मंदिर में हुई थी. वह सोमवार को वट सावित्री पूजा के लिए ससुराल आया था तथा मंगलवार की सुबह वह बाइक से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान मंगलवार को वह हादसे का शिकार हो गया. इधर, दुरडीह गांव से मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्र यादव की दो पुत्री थी, जिसमें बड़ी पुत्री के पति की भी विगत डेढ़ माह पूर्व ही मौत हो गयी थी. अब छोटी पुत्री के पति की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था.

मृतक शत्रुधन अपनी चार बहनों में इकलौता भाई था

ग्रामीणों के अनुसार मृतक शत्रुधन भदौस निवासी बमबम यादव का पुत्र था. बमबम यादव को चार पुत्री है, जिनमें से तीन पुत्री की शादी हो चुकी है. साथ ही मृतक शत्रुधन अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था. उसकी मौत से बमबम यादव के परिवार पर भी मानो पहाड़ टूट पड़ा.

बोले थानेदार

थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह बाइक के सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दिये जाने से भदौस निवासी शत्रुधन कुमार की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है.

The post बट सावित्री पूजा के बाद ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बिहार में बुझ गया घर का इकलौता चिराग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top