Hot News

जौनपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, डी-फार्मा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

Jaunpur News: जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास मंगलवार को दिन दहाड़े एक युवक की चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना कुरनी पंचायत भवन के सामने की बताई जा रही है. युवक ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. हमले के बाद हमलावर फरार हो गए.

दिन दहाड़े बदमाशों ने की हत्या

घटना मंगलवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान अनुज यादव पुत्र भोला यादव निवासी जमालपुर, मछली शहर के रूप में हुई है. अनुज यादव डी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, अनुज यादव किसी काम से बाइक से जा रहा था, तभी घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें- आधी रात में गोलियों से गूंज उठी सड़कें, 2 एनकाउंटर, 3 बदमाश फरार

यह भी पढ़ें- 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर, गोद में उठाकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिकरारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है.

पुलिस ने गठित की टीम

फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही खुलासे का दावा किया जा रहा है. एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मुताबिक, बदमाश मृतक छात्र के ही गांव का रहने वाला है, जिसमें से एक की पहचान मनोज यादव के रूप में हो गई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.

यह भी पढ़ें- 28 मई को जारी हुईं LPG सिलेंडर की नई दरें, जानें आपके जिले का भाव

The post जौनपुर में दिनदहाड़े खूनी स्पोर्ट्स, डी-फार्मा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top