Hot News

मोदी पर फिल्म बनी तो हीरो कहां से लाएगा हॉलीवुड? डोनाल्ड ट्रंप का दिलचस्प बयान

न्यूज वेबसाइट एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. ट्रंप ने कहा कि दोनों नेता प्रभावशाली, मजबूत और नतीजे देने वाले हैं. उन्होंने इन्हें दुनिया के अपने सबसे पसंदीदा नेताओं में शामिल बताया. ट्रंप से पूछा गया कि ताकत, प्रभाव और नतीजे देने की क्षमता के आधार पर उनके दो सबसे पसंदीदा नेता कौन हैं? तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मोदी बहुत अच्छे हैं. हिंदुस्तान के कुछ बहुत अच्छे आंकड़े सामने आए हैं. वह युद्ध से दूर रहते हैं, जो समझदारी भरा कदम है. वह 1.5 अरब लोगों का नेतृत्व करते हैं. हिंदुस्तान वास्तव में सबसे बड़ा देश है और मोदी एक महान नेता हैं.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और हिंदुस्तान के बीच बड़े स्तर पर व्यापार होता है, लेकिन पहले हिंदुस्तान को इस व्यापार से ज्यादा फायदा मिलता था. उन्होंने कहा कि वह इसके लिए हिंदुस्तान को दोष नहीं देते, क्योंकि उनकी नजर में उस समय अमेरिका में ऐसे नेता थे जिन्होंने यह स्थिति बनने दी. ट्रंप के मुताबिक अब हालात बदल गए हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार अधिक निष्पक्ष तरीके से हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान इस बदलाव से पूरी तरह खुश नहीं है, क्योंकि पहले उसे व्यापार में कहीं ज्यादा लाभ मिलता था.

मोदी पर फिल्म बनती है तो…

ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर मोदी या शी पर फिल्म बनाई जाए, तो हॉलीवुड में उनकी भूमिका निभाने के लिए कोई सही एक्टर नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि मोदी का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है और दुनिया भर में उनका काफी सम्मान किया जाता है. ट्रंप ने बताया कि वह मोदी को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और उन्हें बेहद सख्त व मजबूत नेता मानते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी के व्यक्तित्व के कई ऐसे पहलू हैं, जिन्हें उन्होंने करीब से जानकर समझा है.

यह भी पढ़ें : मोदी के पीएम रहते हिंदुस्तान पर हमला होता है तो अमेरिका पूरी ताकत से खड़ा रहेगा, ट्रंप ने किया वादा

मोदी 12 साल से ज्यादा समय से सत्ता में : ट्रंप

फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप और मोदी की मुलाकात हुई, जिसे दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. ट्रंप ने कहा कि वह कई सालों से हिंदुस्तान की नेतृत्व को देख रहे हैं और पहले वहां नेता जल्दी-जल्दी बदलते रहते थे. कोई छह महीने तो कोई एक साल ही पद पर टिक पाता था. लेकिन मोदी के आने के बाद तस्वीर बदल गई. ट्रंप ने कहा कि मोदी 12 साल से ज्यादा समय से सत्ता में हैं और उनकी पकड़ काफी मजबूत है. उन्होंने मोदी को शांत, संतुलित लेकिन बेहद सख्त नेता बताया.

The post मोदी पर फिल्म बनी तो हीरो कहां से लाएगा हॉलीवुड? डोनाल्ड ट्रंप का दिलचस्प बयान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top